मैं अपराधी हूं, जिस पर कई मुकदमे चल रहे; आजम खां

मंडल मुरादाबाद प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा

जनपद रामपुर में सपा मुखिया अखिलेश यादव के रामपुर पहुंचने के बाद आज़म में जेल जाने से पहले का उत्साह दिखा अखिलेश यादव का हेलीकॉप्टर जोहर युनिवर्सिटी में में उतरा और सपा नेता आज़म खान खुद उनका स्वागत करने पहुंचे और हाथ में हाथ डाल कर अपनें घर तक पहुंचें और दोनों का वही पुराना अंदाज नज़र आया। इस अवसर पर आज़म मीडिया को तानें देते हुए नज़र आए।

सपा के कद्दावर नेता आज़म खान ने एक बार फिर खुद को लेकर बड़ा बयान दिया है। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि, मैं अपराधी हूं, जिस पर कई मुकदमे चल रहे हैं। मैंने किताबें चुराकर जौहर यूनिवर्सिटी बनाया है, मगर अपना घर नहीं बनाया है। मुझ पर डकैती की दफाएं लगी हैं। एक मुकदमे में 21 साल की सजा और 34 लाख रुपए का जुर्माना लगा है। अभी 113 मुकदमे का फैसला बाकी है।

Related Articles

Back to top button