how to celebrate new year 2026: प्रेमानंद महाराज ने बताया क्या ना करें

how to celebrate new year 2026: नए साल का आगमन सिर्फ एक उत्सव का अवसर नहीं होता, बल्कि यह अपने जीवन को नए सिरे से देखने और सुधारने का समय भी है। भारत के विभिन्न हिस्सों में स्थित पूजा स्थल और मंदिरों में श्रद्धालु नए साल का स्वागत करने के लिए पहुंच रहे हैं। इस दौरान, वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे कई लोग अपने जीवन की उलझनों के समाधान की तलाश में थे।

प्रेमानंद महाराज का संदेश

आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज ने श्रद्धालुओं को यह समझाया कि नया साल सिर्फ पार्टी करने का वक्त नहीं है, बल्कि यह एक अवसर है अपने जीवन के दृष्टिकोण को बदलने और आत्म-संस्कार करने का। उन्होंने कहा, “यह समय अपने गलतियों को सुधारने, बुराईयों से दूर रहने और अच्छाई को अपनाने का है।” उनका मानना है कि अगर हम अपने जीवन में शुद्धता और भक्ति की दिशा में कदम बढ़ाएं, तो असली खुशी और शांति प्राप्त कर सकते हैं।

पाप से बचने की अहम सलाह

प्रेमानंद महाराज ने स्पष्ट रूप से यह कहा कि शराब, मांसाहार, हिंसा और अनैतिक कार्यों से बचने की जरूरत है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि कई लोग नए साल के उत्साह में इन आदतों को अपनाते हैं, लेकिन असली आनंद इनसे नहीं मिल सकता। उन्होंने कहा, “नए साल में शराब पीकर और गलत काम करके हम सिर्फ दुख और पाप को आमंत्रित करते हैं।”

इसलिए उन्होंने सभी से आग्रह किया कि नए साल (New Year 2026) में एक नई शुरुआत करें, बुराईयों से दूर रहें और अपने जीवन को धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में लगाएं।

नए साल में अपनाएं ये अच्छे आचरण

प्रेमानंद महाराज ने नए साल के लिए कुछ सरल लेकिन प्रभावशाली संकल्प दिए। उनका कहना था कि हमे शराब, मांसाहार और अनैतिक कार्यों से दूर रहना चाहिए। इसके साथ ही हमें क्रोध, हिंसा और चोरी जैसे बुरे आचरण से भी बचना चाहिए। भगवान का नाम जपना, पूजा करना और समाज सेवा जैसे अच्छे कार्यों को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए।

क्या Akaal Mrityu पहले से होती है तय, प्रेमानंद महाराज ने बता दी राज की बात

उन्होंने यह भी कहा कि यदि हम इन दिशा-निर्देशों का पालन करेंगे तो न सिर्फ नया साल खुशहाल रहेगा, बल्कि पूरा जीवन संतुलित और शांति से भरा होगा।

Related Articles

Back to top button