घर में घुसे सांप ने गृहिणी को डसा: सैफई रेफर

जसवंतनगर,इटावा। जसवंतनगर क्षेत्र के गांव ज्वालापुर में मंगलवार को घर के अंदर काम करते समय 38 वर्षीय गृहिणी पिंकेश कुमारी पत्नी संजय कुमार को सांप ने काट लिया। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई।
परिजनों ने तत्काल महिला को उसके देवर अभिषेक यादव की मदद से सीएचसी पहुंचाया। यहां अधीक्षक डॉ.वीरेन्द्र सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालत गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।महिला को 108 एंबुलेंस से पायलट वीरेश और ईएमटी सुदीप कुमार की देखरेख में सैफई मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है।



