Dharmendra की मौत के बाद अलग प्रार्थना सभा क्यों रखी गई, हेमा मालिनी ने बताई वजह

बॉलीवुड के ही-मैन Dharmendra अब नहीं रहे। उनकी मौत के बाद लाखों फैंस को झटका लगा। वह अपने फैंस के बीच एक खुशमिजाज और मुस्कुराते इंसान के तौर पर जाने जाते थे। उन्होंने 24 नवंबर, 2025 को अपने घर पर आखिरी सांस ली। दो दिन बाद धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर और बच्चों सनी देओल-बॉबी देओल ने प्रार्थना सभा रखी।
हालांकि, इस समय हेमा मालिनी और उनकी दोनों बेटियां मौजूद नहीं थीं। क्योंकि हेमा मालिनी ने उसी समय अपने घर पर एक अलग प्रार्थना सभा रखी थी। इस वजह से यह बात होने लगी कि धर्मेंद्र की मौत के बाद भी दोनों परिवारों के बीच दूरियां कम नहीं हुई हैं। अब हेमा मालिनी ने खुद इसका जवाब दिया है।
दो अलग-अलग प्रार्थना सभाएं क्यों?
धर्मेंद्र की मौत के बाद दो अलग-अलग प्रार्थना सभाएं रखी गईं। ऐसी बात थी कि सनी-बॉबी ने हेमा मालिनी और उनकी दोनों बेटियों को प्रार्थना सभा में नहीं बुलाया था। अब हेमा मालिनी ने खुद इस मुद्दे पर टाइम्स ऑफ इंडिया को जवाब दिया है। उन्होंने कहा, “यह हमारे परिवार का प्राइवेट मामला है। हमने इस पर आपस में बात की। मैंने अपने घर पर अलग से प्रार्थना सभा की क्योंकि मेरे करीबी लोग अलग हैं। मैंने दिल्ली में भी प्रार्थना सभा की क्योंकि मैं पॉलिटिक्स में हूं। इसलिए पॉलिटिकल लोगों के लिए भी प्रार्थना सभा करना ज़रूरी था। मथुरा मेरा चुनाव क्षेत्र है और वहां के लोग धर्मेंद्र के दीवाने हैं। इसलिए मैंने वहां भी प्रार्थना सभा की।”
Ikkis Movie Review: जानें कैसे है ये फिल्म और इसकी स्टोरी
धर्मेंद्र की मौत के बाद Hema Malini अभी भी दुख से बाहर नहीं निकल पाई हैं। उन्होंने कहा कि यह दुख बर्दाश्त से बाहर है। जब वह बीमार थे, तो हम सब एक महीने तक बेचैन रहे। हम हॉस्पिटल में जो कुछ भी हो रहा था, उससे निपट रहे थे। हॉस्पिटल में बॉबी, सनी, ईशा, अहाना, हम सब साथ थे। वह पहले भी कई बार भर्ती हुए थे, लेकिन हर बार वह ठीक होकर वापस आ जाते थे। हमें लगा था कि इस बार भी ऐसा ही होगा। पर ऐसा नहीं हुआ।



