SRK के बाद रहमान टारगेट; शाहरुख से लेकर AR तक, सियासत में बॉलीवुड क्यों

ar rahman controversy: एआर रहमान के बयान के बाद सियासी विवाद उभरा, जहां भाजपा, वीएचपी और कंगना रनौत जैसी शख्सियतों ने उन्हें घेरा। जानें इस विवाद के बाद सोशल मीडिया और राजनीतिक प्रतिक्रियाएं।

ar rahman controversy: फिल्म अभिनेता शाहरुख खान के बाद ऑस्कर विजेता म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान के खिलाफ सियासी बवाल शुरू हो गया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के अलावा सांसद कंगना रनौत ने रहमान पर निशाना साधा है। म्यूजिक कंपोजर को तीखी आलोचना का शिकार होना पड़ रहा है।

विवाद की वजह एआर रहमान का वह बयान है, जिसमें उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में पिछले आठ साल से काम न मिलने की बात कही है। इसके पीछे उन्होंने सांप्रदायिक कारण की संभावना व्यक्त कर नई बहस छेड़ दी है।

रहमान के इस बयान के मायने यह हैं कि मुस्लिम होने की वजह से बॉलीवुड में उन्हें उपेक्षा की मार झेलनी पड़ रही है। ऑस्कर विजेता की व्यक्तिगत सोच बेशक जो हो, मगर हर कोई इससे इत्तेफाक नहीं रखता है। एआर रहमान को यह नहीं भूलना चाहिए की बॉलीवुड पर सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान ने लंबे समय तक राज किया है। यह तीनों अभिनेता भी उसी समुदाय से आते हैं, जिससे रहमान ताल्लुक रखते हैं। बॉलीवुड में सलमान के सिंडिकेट को कौन नहीं जानता है।

इस एक्टर की वजह से चौपट हो गया कईयों का करियर

‘दबंग’ अभिनेता की मनमानी की वजह से कई कलाकारों का करियर चौपट हो गया। इनमें विवेक ओबरॉय, नाना पाटेकर जैसे नाम भी शामिल हैं। रहमान के बयान को लेकर मुंबई से नई दिल्ली तक सियासी हलचल तेज है। केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने नामी म्यूजिक कंपोजर के बयान की निंदा की है। उन्होंने कहा कि उनके करियर में गिरावट होने का धर्म से कोई संबंध नहीं है।

देश के नागरिकों ने रहमान को कभी धर्म की नजर से नहीं देखा। वहीं, विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने भी रहमान की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि रहमान भी उस गुट के नेता बन गए हैं, जिसके नेता कभी पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी थे। खुद के भीतर झांकने की बजाय वह सिस्टम की बुराई कर रहे हैं और पूरी इंडस्ट्री को बदनाम कर रहे हैं। सांसद कंगना रनौत भी ऑस्कर विजेता की सोच पर सवाल उठा चुकी हैं। बढ़ते विवाद के बीच रहमान का नया बयान सामने आया है।

सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर उन्होंने कहा कि भारत मेरा घर, मेरा गुरु और मेरी प्रेरणा है। मैंने कभी किसी को दुख पहुंचाने के बारे में नहीं सोचा। उम्मीद करता हूं कि मेरी बात समझी जाएगी। माना जा रहा है कि सियासी विवाद गहराने पर रहमान को बैकफुट पर आना पड़ा है। वैसे सोशल मीडिया पर यह मामला काफी चर्चाओं में है। यूजर्स इस मुद्दे पर मिश्रित प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं।

जब सियासत के निशाने पर आ गए थे शाहरुख

उम्मीद है कि रहमान की सफाई के बाद इस विवाद का पटाक्षेप हो जाएगा। कुछ दिन पहले अभिनेता शाहरुख खान भी सियासत के निशाने पर आ गए थे। आईपीएल टूर्नामेंट के लिए अपनी टीम में बांग्लादेशी खिलाड़ी को शामिल करने पर किंग खान को आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा था। आलोचकों ने उन्हें देशद्रोही तक करार दे दिया था। विवाद बढ़ने पर शाहरुख की टीम में बदलाव किया गया।

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ से उठा पर्दा, जानें फिल्म कब होगी रिलीज

बांग्लादेश के खिलाड़ी को टीम से बाहर करना पड़ा था। दरअसल भारत और बांग्लादेश के रिश्ते लंबे समय से तनाव पूर्ण चल रहे हैं। बांग्लादेश में अल्पसंख्यक समुदाय खासकर हिंदुओं की हत्या का सिलसिला नहीं रुक पाया है। जिससे भारत में नाराजगी बढ़ रही है। ध्यान देने योग्य है कि एक समय जब भारत और तुर्की में तनाव चरम पर था, तब बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान तुर्की का दौरा कर विवादों में घिर गए थे।

Related Articles

Back to top button