राम जन्म का मंचन देख गूंजा जय श्रीराम का जयघोष

गाजियाबाद। श्री सुल्लामल रामलीला कमेटी, घंटाघर के मंच पर गुरुवार को पृथ्वी पुकार, भगवान श्रीराम जन्म, माता सीता प्राकट्य और बाल लीलाओं का मनोहारी मंचन किया गया। राम जन्म का समाचार मिलते ही पूरा रामलीला परिसर ‘जय श्रीराम’ के जयघोष से गूंज उठा। अयोध्या में भगवान श्रीराम सहित चारों भाइयों के जन्म और जनकपुर में माता सीता के प्राकट्य का प्रसंग श्रद्धा के साथ प्रस्तुत किया गया। कलाकारों के अभिनय ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि 12 अक्टूबर को नवयुग मार्केट में सीता विदाई का भव्य कार्यक्रम आयोजित होगा। इसको लेकर गणमान्य लोगों ने रामलीला मैदान पहुंचकर कमेटी पदाधिकारियों को निमंत्रण दिया। इस दौरान अजय बंसल, अशोक गोयल, नरेश प्रधान, संजीव मित्तल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button