परशुराम जयंती पर आधा सैकड़ा वरिष्ठ नागरिक हुए सम्मानित
परशुराम सेवा समिति ने नागरिकों को किया सम्मानित

इकदिल,इटावा। परशुराम सेवा समिति उ.प्र.(रजि.) द्वारा भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर एक विचार गोष्ठी व वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह माँ जगदम्बा देवी मन्दिर परिसर प्रकाश कोल्ड स्टोर इकदिल में आयोजित किया गया जो देर शाम तक चला।
सर्वप्रथम अतिथियों ने भगवान परशुराम जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संरक्षक पं.रामप्रकाश चौधरी ने की तथा संचालन प्रदेश महामंत्री जयशिव मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में परशुराम सेवा समिति द्वारा 50 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को प्रमाण पत्र, परशुराम जी की प्रतिमा देकर परशुराम सम्मान से सम्मानित किया गया।
इसके साथ अभिषेक शुक्ला का लेखा परीक्षक के रूप में चयन होने पर व शिवेंद्र मिश्रा को सभासद मनोनीत किये जाने पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सुशील सम्राट ने समिति के कार्यक्रमों बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि परशुराम सेवा समिति वरिष्ठ लोगों के अलावा मेधावियों को भी सम्मानित करती है।
उन्होंने कहा कि समिति शीघ्र ही स्कूलों में संस्कारशाला का आयोजन करेगी। इस मौके पर संरक्षक हरसहाय पाठक, श्रीमती उषा अरविन्द,गीता दीक्षित,राजेश कुमार मिश्रा, अरविन्द तिवारी,गोविन्द त्रिपाठी,लालजी प्रसाद दुबे, रज्जन तिवारी,जगत नारायण दुबे,डॉ.अवधेश मिश्रा,अनिल दुबे,आनन्द प्रकाश नारायण दुबे,प्रदीप शुक्ला,राजेश दीक्षित, अरुण तिवारी,सर्वेश मिश्रा, कन्हैयालाल पाठक, अशोक चौधरी,अवधेश किशोर तिवारी,शरद शुक्ला,शिवहरी दीक्षित, केके त्रिपाठी,राजकुमार शर्मा,सुशील शुक्ला आदि वरिष्ठ नागरिकों को परशुराम सम्मान से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर संरक्षक हरिप्रकाश चौधरी,महामंत्री विनय कुमार द्विवेदी, कोषाध्यक्ष राजेंद्रदेव दुबे, गोपाल मिश्रा,मनोज चौधरी,बंटी,राज तिवारी, दीपक त्रिपाठी,बंटी बाजपेई,शिवशंकर शुक्ला, मेजर पाण्डेय,प्रशांत तिवारी,वाचस्पति दुबे, पल्लव दुबे,बृजेश मिश्रा, संजीव चतुर्वेदी,वासु चौधरी,धर्मेंद्र दुबे,आलोक तिवारी,शिवाकांत दुबे, अभिषेक मिश्रा,प्रभात चौधरी,अविनाश दीक्षित, अंकुल बाजपेयी,राजीव दुबे,कुलदीप तिवारी, गोपाल मिश्रा,राम प्रकाश शर्मा,जीत बहादुर द्विवेदी,प्रशांत दीक्षित, अंशुल दुबे उपस्थित रहे।



