करंट की चपेट से युवती की मौत

ऊँचाहार, रायबरेली। खाना बनाते समय करंट की चपेट में आने से युवती की मौत हो गई, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

पूरे नेवाजी मजरे धमोली गाँव निवासी ननकऊ पटेल की पुत्री छाया 18 वर्ष मंगलवार की शाम इलेक्ट्रिक हीटर में घर पर खाना बना रही थी, इसी दौरान हीटर में संचालित करंट की चपेट में आने से युवती गम्भीर रुप से झुलस गई, परिजनों द्वारा आनन फानन उसे रोहनियां सीएचसी में भर्ती कराया,लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

इस बाबत रोहनियां सीएचसी के अधीक्षक डॉ अनवर ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले युवती की मौत हो चुकी थी।

ग्रामीणों की माने तो युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है।

जबकि कोतवाल अजय कुमार राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पायेगा।


मार्ग दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

ऊँचाहार, रायबरेली। सड़क दुर्घटना में घायल एक युवक की लखनऊ ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई,स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है, घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।

छतौना मरियानी गाँव निवासी राधेश्याम 60 वर्ष भतीजे ललित 38 वर्ष के साथ मंगलवार को अंतिम संस्कार के लिए प्रतापगढ़ जिले के नवाबगंज में अंतिम संस्कार में शामिल होने गये थे, जहां से शाम वापस घर लौट रहे थे, तभी गंगेहरा गुलालगंज गाँव के पास सामने से आ रहे बाइक सवार आलोक पांडेय 35 वर्ष निवासी कांजी का पुरवा मजरे कमालपुर की बाइक से उनकी बाइक की सामने से टक्कर हो गई थी, घटना में तीनों युवक गम्भीर रूप से घायल हो गये थे, पीआरवी ने एम्बुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया था।जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया ,हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने आलोक पांडेय को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया, जहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

इनसेट-मृतक आलोक की पत्नी मानसी ने 27 दिन पहले बेटे को जन्म दिया है, घर में खुशी का माहौल था ,जो घटना के बाद मातम में तब्दील हो गया।इसके अलावा पत्नी के अलावा उसका एक 6 वर्षीय बेटा समर्थ भी है।

इस बाबत कोतवाल अजय कुमार राय ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है, तहरीर मिलने पर कार्यवाई की जायेगी।

Related Articles

Back to top button