घर सुल्तानपुर फाउंडेशन की अनोखी पहल, अब हर रविवार बच्चों को मिलेगी कंप्यूटर शिक्षा

सुल्तानपुर। जिले में घर सुल्तानपुर फाउंडेशन द्वारा संचालित ज्ञानदीप अभियान लगातार समाज के जरूरतमंद बच्चों के भविष्य को संवारने का काम कर रहा है। अभियान के 35वें सप्ताह में बच्चों को नए शैक्षणिक सत्र के लिए पेंसिल, कॉपियां, ड्राइंग बुक, इरेज़र, शार्पनर सहित आवश्यक शिक्षण सामग्री वितरित की गई। फाउंडेशन ने शिक्षा के साथ संस्कार और डिजिटल साक्षरता पर भी विशेष जोर देते हुए बड़ा फैसला लिया है। अब हर रविवार बच्चों को नियमित पढ़ाई के साथ आधे घंटे की कंप्यूटर शिक्षा भी दी जाएगी, ताकि वे शुरुआती स्तर से ही तकनीक से जुड़ सकें। घर सुल्तानपुर फाउंडेशन का उद्देश्य वंचित बच्चों को केवल निःशुल्क शिक्षा देना नहीं, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर, जागरूक और भविष्य के लिए तैयार नागरिक बनाना है। इस अवसर पर मधुरम पाठक, विनायक मिश्रा, अरुण मिश्रा और सचिन सिंह ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

Related Articles

Back to top button