औघड़ आश्रम में पथरी के मरीजों को दी गई निःशुल्क दवा, सेवादारों ने किया श्रमदान

रायबरेली। मुन्शीगंज स्थित श्री सर्वेश्वरी समूह संस्थान औघड़ भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम सई नदीतट पर सैकड़ों पथरी रोगियों को फकीरी पद्धति से आयुर्वेदिक दवा का दूर दराज से आए हुए सैकड़ों मरीजों को राम प्यारे मौर्य जी के द्वारा निःशुल्क वितरण किया गया।
रविवार के दिन पूर्व की तरह ही सैकड़ों पथरी रोगियों को निःशुल्क आयुर्वेदिक दवा का वितरण फकीरी पद्धति से किया गया। दवा वितरित करते हुए रामप्यारे मौर्य जी ने मरीजों को दवा लेने का तरीका बताया दवा लेते समय किस-किस चीज का परहेज करें इसे कैसे खाएं इन सब चीजों के विषय में आए हुए मरीजों को विस्तार से समझाया गया। आए हुए मरीजों में कई पुराने मरीज़ थे जो इससे पहले यहां से दवा ले जाकर उसे खाकर अपनी बीमारी में राहत महसूस कर रहे थे और उनके साथ ही सैकड़ों नए मरीज भी दूर दराज से दवा लेने औघड़ आश्रम मुन्शीगंज आए। औघड़ आश्रम मुंशीगंज में हर रविवार को आयुर्वेदिक पद्धति से दवा वितरण का यह कार्यक्रम सुचारु रूप से चलता रहता है हर रविवार को सैकड़ों लोग दवा लेने आश्रम पहुंचते हैं।
इसी कड़ी में आजाद शक्ति सेवा संगठन की ओर से श्री सर्वेश्वरी समूह संस्थान औघड़ आश्रम शाखा मुंशीगंज के प्रांगण में श्रमदान भी किया गया श्रमदान करने वालों में से विवेक राठौर, कुलभूषण ओझा, विवेक शर्मा ,दिवाकर सिंह ,विनीत सिंह और गोविंद सिंह, व सेवादार प्रशांतमणि सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित है।



