बिजली चोरी पर विजिलेंस का शिकंजा

रेल मंडी में नौ बिजली चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

जसवंतनगर,इटावा। बिजली चोरी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मंगलवार को विजली विभाग की विजिलेंस टीम ने रेलमंडी क्षेत्र में छापेमारी कर नौ लोगों को अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते हुए पकड़ा। टीम की तहरीर पर सभी आरोपितों के खिलाफ विजली चोरी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।

अधीक्षण अभियंता ऋषभ देव एवं अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड सैफई कृष्ण कुमार के निर्देशन में हाई लॉस फीडर रेलमंडी-वन पर अभियान चलाया गया। विजिलेंस टीम प्रभारी धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में अवर अभियंता

विजिलेंस आलोक कुमार,एसडीओ राजेश कुमार, अवर अभियंता कौशल पांडे तथा विभागीय कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से क्षेत्र की जांच की।

जांच के दौरान नौ उपभोक्ता करीब दो किलोवाट विद्युत भार की चोरी करते पाए गए। टीम ने मौके पर आवश्यक साक्ष्य एकत्र कर संबंधित थाने में तहरीर दी, जिसके आधार पर सभी आरोपितों के विरुद्ध विजली चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया।

मुकदमा दर्ज किए गए आरोपितों में रेलमंडी निवासी अनिल कुमार, रामबेटी, रामप्रकाश, कमल सिंह, पुष्पेंद्र, अजय, ओमप्रकाश, राजू पुत्र प्रमोद तथा बिलासपुर निवासी अनिल कुमार शामिल हैं। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि बिजली चोरी के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button