नेताजी की पुण्यतिथि: समाजवादियों ने सरकार बनाने का लिया संकल्प

जसवंतनगर,इटावा। समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्व.नेताजी मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर सपा कार्यालय में भावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता, कन्नौज प्रभारी अनिल प्रताप सिंह यादव,सपा ब्लॉक अध्यक्ष रामवीर सिंह यादव सहित सपा के कई वरिष्ठ तथा युवा नेताओं ने नेताजी को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर भावुक होते हुए उन्हें याद किया।
कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि हाजी शमीम खान,राजीव माथुर,जिला उपाध्यक्ष सुनील यादव, सुभाष गुप्ता,नगर महासचिव राशिद सिद्दीकी,आलोक गागंलस, पिंकी यादव,मोहम्मद जहीर,हेमू शाक्य सहित बड़ी संख्या में उपस्थित पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। सभी सदस्यों ने आगामी 2027 के चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया।



