खूंखार कुत्ते के हमला से 24 घंटे में चार घायल

भरथना में खुंखार कुत्तों के आतंक से दहशत

भरथना,इटावा। भरथना कस्बा के मोहल्ला यादव नगर और आदर्श नगर में एक आवारा खूंखार कुत्ते का आतंक लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। पिछले 24 घंटे के दौरान कुत्ते ने चार लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। लगातार हो रही घटनाओं से मोहल्ले के लोगों में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार आदर्श नगर निवासी ममता पत्नी मुकेश और विनोद पुत्र रामनाथ पर आवारा कुत्ते ने हमला कर घायल कर दिया। वहीं यादव नगर में आकाश पुत्र श्रीचंद्र और ऋतिक पुत्र शैलेंद्र यादव भी उसी कुत्ते के हमले का शिकार हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि आवारा कुत्ता लगातार राहगीरों और बच्चों पर हमला कर रहा है,जिससे मोहल्ले में भय का माहौल बना हुआ है। लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से खूंखार कुत्ते को जल्द पकड़वाने और आवारा कुत्तों की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button