फिल्मों से दूर फिर भी नंबर 3 पर, शोहरत के मामले में इस एक्ट्रेस ने कैसे चटाई बॉलीवुड के बड़े-बड़े एक्टर्स को धूल

Fortune India Interbrand list 2026: फॉर्च्यून इंडिया और इंटरब्रांड की ताजा स्टडी ने यह दिखाया है कि अब किसी सेलिब्रिटी की लोकप्रियता सिर्फ फिल्मों या कमाई से नहीं तय होती। इस रैंकिंग में ब्रांड वैल्यू, पब्लिक इमेज और प्रभाव जैसे कई पहलुओं को शामिल किया गया है। नतीजे बताते हैं कि भारतीय सितारे अब ग्लोबल लेवल पर भी मजबूत पहचान बना रहे हैं।

सिर्फ पर्दे पर नहीं अब ब्रांड के रूप में पहचान

आज के समय में स्टार्स सिर्फ अभिनेता या खिलाड़ी नहीं रहे। वे बड़े ब्रांड बन चुके हैं। उनकी मौजूदगी विज्ञापनों से लेकर सोशल मीडिया तक असर डालती है। इसी वजह से इस लिस्ट में कई अलग-अलग क्षेत्रों के चेहरे शामिल किए गए हैं।

ब्रांड वैल्यू में Virat Kohli का दबदबा

इस रिपोर्ट में भारतीय क्रिकेटर Virat Kohli को पहला स्थान मिला है। उनकी फिटनेस, खेल में निरंतरता और ब्रांड अपील ने उन्हें सबसे ऊपर पहुंचाया है। फैंस के बीच उनकी लोकप्रियता लगातार बनी हुई है।

Shah Rukh Khan दूसरे स्थान पर

बॉलीवुड के किंग Shah Rukh Khan इस सूची में दूसरे नंबर पर हैं। लंबे करियर और मजबूत फैन फॉलोइंग के कारण उनकी ब्रांड वैल्यू आज भी बहुत ऊंची बनी हुई है।

Priyanka Chopra की ग्लोबल पहचान

इस सूची में तीसरे स्थान पर Priyanka Chopra का नाम शामिल है। खास बात यह है कि उनकी आखिरी थिएटर रिलीज 2019 में आई थी। इसके बावजूद वे टॉप रैंक में बनी हुई हैं और इस सूची में टॉप 3 में आने वाली अकेली महिला कलाकार हैं।

मशहूर एक्ट्रेस की गुपचुप सगाई, दूसरी बार शादी करने को तैयार; कौन है होने वाला पति

टॉप 10 में बॉलीवुड और साउथ सितारों की मौजूदगी

  • इस रैंकिंग में कई बड़े नाम शामिल हैं। Ranveer Singh को पांचवां स्थान मिला है। वे अपनी आने वाली फिल्म ‘धुरंधर’ को लेकर चर्चा में हैं।
  • Akshay Kumar छठे स्थान पर हैं और जल्द ही ‘वेलकम टू द जंगल’ में नजर आएंगे।
  • दिग्गज अभिनेता Amitabh Bachchan को सातवां स्थान मिला है।
  • इसके अलावा Alia Bhatt नौवें स्थान पर हैं। वहीं साउथ के सुपरस्टार Allu Arjun ने दसवें स्थान पर जगह बनाई है। वे अपनी ‘पुष्पा’ फिल्मों से पूरे देश में लोकप्रिय हुए हैं।

Related Articles

Back to top button