सावी की प्रेरणा या कोई गहरा राज? एक पुराने वीडियो ने उड़ाए बंकु और दिग्विजय के होश

Anupamaa 30 March Episode: आज रात का अनुपमा एपिसोड कुछ दिलचस्प मोड़ लाएगा। कहानी की शुरुआत दिग्विजय के खाने के स्वाद के अनुभव से होगी। वह गलती से अनुपमा के हाथ का बना खाना खाएगा और उसका स्वाद उसे बेहद भाएगा। इसी बीच सावी का एक पुराना वीडियो सामने आएगा जिसमें वह किसी ‘जोशी बेन’ नाम की महिला को अपनी प्रेरणा बताती नजर आएगी।

वीडियो में आवाज सुनकर बंकु और दिग्विजय चौंक जाएंगे, क्योंकि वह आवाज अनुपमा की ही होगी। चेहरा साफ नजर नहीं आएगा, लेकिन दिग्विजय के मन में सवाल उठेंगे कि क्या उसकी बेटी की असली प्रेरणा अनुपमा ही रही। इस दौरान अनुपमा सावी की रसोई और बेहतर बनाने के अपने सपनों पर भी काम कर रही होगी।

शाह हाउस में हलचल और नई साजिश

शाह हाउस में लीला और हंसमुख अपने पॉडकास्ट की तैयारी में व्यस्त होंगे। तभी ईशानी खबर देगी कि चंद्रिका ने उनका चैनल रिपोर्ट कर दिया है, जिससे उनका वीडियो अपलोड नहीं हो पाएगा। चंद्रिका ने लीला के पॉडकास्ट पर हुई आलोचना का बदला चैनल स्ट्राइक दिलाकर लिया है। इस वजह से सोशल मीडिया पर फैंस भी लीला के खिलाफ हो गए हैं।

वहीं दूसरी ओर, गौतम और तोषू मिलकर माही के खिलाफ नए प्लान बनाएंगे। गौतम परितोष को 10 दिन का समय देगा और इस दौरान उसे ऑफिस में माही के लिए मुश्किलें बढ़ानी होंगी।

गोवा में बंकु और दिग्विजय की मुश्किलें

गोवा में कहानी और रोमांचक मोड़ लेगी। दिग्विजय के घर कुछ गुंडे हमला करने आएंगे। बंकु अकेले उनका सामना करेगा, लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो जाएगा। आखिरी समय में दिग्विजय पहुँचकर बंकु की जान बचाएगा।

गुंडों के आने की वजह रणविजय का मैसेज होगा, जो दिग्विजय को चेतावनी देने के लिए भेजा गया है। वहीं, दिग्वजयं के अपने बेटे की वजह से घर में तनाव और बढ़ जाएगा।

अनुपमा की निडर प्रतिक्रिया और पॉल की हार

पॉल अनुपमा के रास्ते में खड़ा होगा और उसे धक्का देकर साइकिल से गिरा देगा। जैसे ही वह जया का नाम लेगा, अनुपमा का गुस्सा फूट पड़ेगा। वह पॉल को जमकर सबक सिखाएगी और उसे यह समझाएगी कि किसी का भी अपमान करना किसी के लिए स्वीकार्य नहीं।

who is reet padda: ‘धुरंधर 2’ को बताया प्रोपेगेंडा, प्रियंका को घेरा; अनीत पड्डा की बहन ने इंटरनेट पर लगाई आग

पॉल अनुपमा और जया से माफी मांगेगा और उसे चेतावनी दी जाएगी कि दोबारा जया का नाम लेने पर परिणाम गंभीर होंगे।

Related Articles

Back to top button