प्रीपेड स्मार्ट विद्युत मीटरों का किसान नेताओं ने किया विरोध

ऊर्जा मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

जसवंतनगर,इटावा। भारतीय किसान यूनियन धरतीपुत्र किसान ने क्षेत्र में उपभोक्ताओं के घरों पर बिना अनुमति लगाए जा रहे प्रीपेड स्मार्ट मीटरों का विरोध दर्ज कराया है। संगठन ने प्रशासन पर मनमाने तरीके से पुराने मीटरों को तोड़कर जबरन स्मार्ट मीटर लगाने और खराब मीटर फिट करने का आरोप लगाया।

ऊर्जा मंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन एसडीओ आनंदपाल सिंह को सौंपा। किसान यूनियन ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार 31 मार्च तक ही केवल सरकारी आवासों पर स्मार्ट मीटर लगाए जाने थे,लेकिन उपभोक्ताओं के घरों पर भी इन्हें जबरन लगाया जा रहा है। इससे उपभोक्ता न केवल परेशान हैं बल्कि स्मार्ट मीटर से जुड़ी तकनीकी समस्याओं का सामना भी कर रहे हैं।

संगठन ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने तत्काल आदेश निरस्त कर स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया को बंद नहीं किया,तो प्रदेशव्यापी आंदोलन और धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।

ज्ञापन पर संगठन के पदाधिकारी दुर्वेश,अरविंद कुमार,अजीत कुमार, रामकुमार,मुकेश यादव, सुग्रीव प्रसाद समेत कई किसानों के हस्ताक्षर थे।

Related Articles

Back to top button