अवैध शराब के कारोबारियों के विरुद्ध आबकारी विभाग का चला हंटर
45 लीटर शराब 850 किलो लहन की गई नष्ट, 3 के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत

सुल्तानपुर आबकारी आयुक्त के आदेशानुसार चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अनुपालन में जिलाधिकारी सुल्तानपुर एवं उप आबकारी आयुक्त अयोध्या प्रभार के निर्देशानुसार, जिला आबकारी अधिकारी एवं उपजिलाधिकारी सदर , क्षेत्राधिकारी सदर के निर्देशन में ,रण विजय सिंह आबकारी निरीक्षक के द्वारा सोमवार को मय स्टाफ,साकेत राय प्र.आ.सि,अंकित शर्मा आ.सि,राजीव शुक्ला आ.सि.ओमवीर आ सि,इरफान आ,सि,व कोतवाली नगर की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम चुनहा व ग्राम तिवारी का पुरवा में दबिश दी गई। मौके पर 03 अभियोग पंजीकृत करते हुए 45लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई।
तथा लहन करीब 850 किलो बरामद की गई जिसे मौके पर नष्ट किया गया।क्षेत्र में संचालित आबकारी दुकानों का निरीक्षण किया गया । दुकान पर संचित स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया गया तथा गुप्त रूप से दुकानों पर टेस्ट परचेज कराया गया । आर ओ प्लांट व कबाड़ियों की दुकान तथा ईंट के भट्ठों की गहनता से चेकिंग की गई । ग्राम वासियों को अवैध शराब से होने वाली हानियो के बारे में जागरूक किया गया।आबकारी निरीक्षक रणविजय सिंह ने छापेमारी के दौरान मौजूद ग्रामीणों से सहयोग की अपील करते हुए कहाकि यदि आपकी जानकारी में आपके आसपास अवैध शराब निर्मित की जा रही है, या बिक्री हो रही है तो सूचित करें आपकी पहचान गुप्त रखी जाएगी, उन्होनें कहाकि अवैध अड्डी से निर्मित शराब के सेवन से शरीर पर दुष्भाव पड़ते हैं, साथ ही यह जान लेवा भी हो सकती है।



