EPFO Rules Change 2025; आंशिक निकासी में राहत, लेकिन पेंशन निकासी पर कड़ी पाबंदी

अगर आप कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के सदस्य हैं, तो EPFO Rules Change 2025 से जुड़ी यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। 13 अक्टूबर 2025 को हुई केंद्रीय न्यासी बोर्ड की बैठक में, EPFO ने 7 करोड़ से अधिक सदस्यों के लिए कई अहम नियमों में बदलाव किए हैं। इस खबर में हम आपको विस्तार से बताएंगे कि कैसे ये EPFO Rules Change 2025 आपके EPF खाते और पेंशन को प्रभावित करेंगे।

EPFO New Rules 2025: आंशिक निकासी के नियमों में बड़ी छूट

नए EPFO Rules Change 2025 के तहत आंशिक निकासी नियमों में काफी ढील दी गई है, जिससे सदस्यों को अपने EPF खाते से पैसे निकालना पहले से आसान हो गया है।

  • 100% आंशिक निकासी की अनुमति: अब पात्र सदस्य अपने भविष्य निधि खाते में कर्मचारी और नियोक्ता के कुल अंशदान का 100% तक आंशिक निकासी कर सकते हैं।

  • कम सेवा अवधि: आंशिक निकासी के लिए आवश्यक न्यूनतम सेवा अवधि घटाकर सिर्फ 12 महीने कर दी गई है।

  • बढ़ी हुई निकासी सीमा: शिक्षा खर्च के लिए EPF से 10 बार और शादी के लिए 5 बार पैसा निकाला जा सकता है, जबकि पहले यह सीमा केवल 3 बार थी।

  • सरल प्रक्रिया: प्राकृतिक आपदाओं या महामारी जैसी विशेष परिस्थितियों में निकासी के लिए अब जटिल कारण बताने की जरूरत नहीं होगी।

यह बदलाव सदस्यों को वित्तीय जरूरतों के दौरान राहत देने के लिए खास तौर पर बनाए गए हैं।

जानिए क्यों आपके वॉलेट में रखे नोट जल्दी नहीं फटते

New EPFO Rules: पेंशन और पूर्ण निकासी के नियम कड़े

नए EPFO Rules Change 2025 के अनुसार, EPF की पूरी निकासी और पेंशन निकालने के नियम अब और कड़े हो गए हैं, ताकि सेवानिवृत्ति निधि की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

  • बेरोजगार सदस्यों के लिए निकासी अवधि बढ़ी: अब कोई भी सदस्य नौकरी छूटने या बेरोजगार होने के बाद EPF की पूरी राशि निकालने के लिए 12 महीने तक इंतजार करेगा, जो पहले केवल 2 महीने था।

  • पेंशन के लिए विस्तारित इंतजार: पूरी पेंशन निकालने के लिए सदस्य को अब 36 महीने तक इंतजार करना होगा, जबकि पहले यह अवधि 2 महीने थी।

Related Articles

Back to top button