अतिक्रमणकारियों ने ऑटो चालक का सिर फोड़ा

भरथना,इटावा। भरथना कोतवाली कस्बा के मोहल्ला बालूगंज में शनिवार की दोपहर दबंग अतिक्रमणकारियों की दबंगई एक बार फिर उस समय देख ने को मिल गई जब सड़क किनारे पड़े लंबे चौड़े फुटपाथ पर कब्जा किए एक चर्चित स्वीट हाउस के पांच दबंगों ने सड़क किनारे दुकान के सामने खड़े एक ऑटो चालक को गाली गलौज कर ऑटो आगे बढ़ाने का प्रयास किया जिसपर ऑटो चालक सुखवीर सिंह ने दबंगों से गाली गलौज का विरोध किया जिसपर दबंगों ने सुखवीर को लात घुसों जमकर पीटा और सिर पर ईंट से ताबड़तोड़ प्रहार कर उसका दो जगह से सिर फोड़ दिया।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हमलावर स्वीट हाउस के संचालक को हिरासत में लेकर घायल ऑटो चालक को इलाज के लिए चिकित्सालय भेजा है।
आपको बतादें भरथना कस्बा के बालूगंज में अतिक्रमणकारियों का एसी दबंगई है कि प्रशासन एक तरफ से अतिक्रमण हटवाता है और पीछे पीछे व्यापारी अपना अतिक्रमण पुनः लगाते जाते हैं,जिसके कारण आम राहगीरों को फुटपाथ तो दूर सड़क में पैदल निकलना मुश्किल हो जाता है, ऐसी स्थिति में ऑटो आदि वाहनों को अतिक्रमणकारी अपने प्रतिष्ठानों के सामने किसी को खड़ा तक नहीं होने देते हैं।
घायल चालक सुखवीर ने दबंग अतिक्रमणकारियों और हमलावरों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।



