इस विटामिन की कमी से सोते वक्त मुंह से गिरती है लार, छुटकारा पाने का तरीका जानिए
drooling while sleeping reasons: नींद में मुंह से लार गिरना सिर्फ आदत नहीं बल्कि विटामिन की कमी या स्वास्थ्य समस्या का संकेत हो सकता है। जानिए इसके कारण, लक्षण और आसान उपाय।

drooling while sleeping reasons: अक्सर लोग सवेरे उठते ही गीले तकिए को देखकर इसे मामूली बात मान लेते हैं। खासकर युवा और कामकाजी लोग इस समस्या को नजरअंदाज कर देते हैं। मगर हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह आदत शरीर के अंदर चल रही कुछ गड़बड़ियों की ओर इशारा कर सकती है।
शरीर में विटामिन की कमी का असर
डॉक्टरों के अनुसार सोते समय लार टपकने का संबंध हमारे नर्व सिस्टम से जुड़ा होता है। जब बॉडी में विटामिन B12 की कमी होती है तो नसों का नियंत्रण कमजोर पड़ने लगता है। इससे चेहरे की मांसपेशियां ज्यादा ढीली हो जाती हैं और नींद के दौरान लार बाहर आने लगती है।
इसके अलावा विटामिन B के अन्य प्रकार भी लार को नियंत्रित करने वाली ग्रंथियों पर असर डालते हैं। वहीं विटामिन C की कमी मसूड़ों में सूजन पैदा कर सकती है, जिससे लार बनने की समस्या बढ़ जाती है।
सिर्फ विटामिन ही नहीं, ये कारण भी जिम्मेदार
यह समस्या केवल पोषण की कमी तक सीमित नहीं है। पाचन खराब होने या एसिड रिफ्लक्स होने पर शरीर अधिक लार बनाता है। साइनस या एलर्जी की वजह से कई लोग मुंह से सांस लेते हैं, जिससे मुंह खुला रहता है और लार बाहर निकलती है।
सोने का तरीका भी अहम भूमिका निभाता है। करवट या पेट के बल सोने पर गुरुत्वाकर्षण के कारण लार बाहर आ सकती है।
पेनकिलर खाने की ये आदत आपकी किडनी और लिवर को कर सकती है पूरी तरह डैमेज
कैसे पाएं इस समस्या से राहत
- अगर यह समस्या बार-बार हो रही है तो कुछ आसान बदलाव मदद कर सकते हैं।
- डाइट में दूध, दही, पनीर और अंडा शामिल करें ताकि विटामिन B12 की कमी पूरी हो सके। जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह से सप्लीमेंट लिया जा सकता है।
- सोने की आदत सुधारें और कोशिश करें कि पीठ के बल सोएं। इससे लार बाहर आने की संभावना कम होती है।
- घरेलू उपाय के तौर पर सोने से पहले फिटकरी मिले पानी से कुल्ला करना फायदेमंद माना जाता है। आयुर्वेद में तुलसी के पत्ते चबाने की भी सलाह दी जाती है, जिससे पाचन बेहतर होता है और लार की समस्या कम हो सकती है।



