लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से बह गई सड़क, टूटा कई गांवों का संपर्क

ऊँचाहार, रायबरेली। क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से कई गांवों को जोड़ने वाली सड़क बीचोंबीच से पानी के तेज बहाव में बह गई, जिससे कई गांवों का संपर्क टूट गया, जिससे हजारों लोगों के आवागमन में समस्या उत्पन्न हो गई है।

लखनऊ प्रयागराज मार्ग स्थित मदारीगंज से करीबन 6 किलोमीटर कल्यानी गाँव तक लोकनिर्माण विभाग द्वारा सड़क का निर्माण कराया गया था, जिससे कई गांवों के लोगों का आवागमन होता था, लेकिन सोमवार को हुई मूसलाधार बारिश की वजह से खंधारीपुर गाँव में सड़क के बीचोबीच का हिस्सा पानी के तेज बहाव में बह गया, जिससे कल्यानी, गंगा विशुनपुर,हरबन्धनपुर, अड्डा समेत आधा दर्जन गांवों का संपर्क टूट गया है,ग्रामीणों ने सड़क की मरम्मत कराये जाने की मांग की है।

जब्बारीपुर ग्राम पंचायत के प्रशासक अनिल यादव ने बताया कि सड़क कटने की वजह से हजारों लोगों का आवागमन बाधित हो गया है।

Related Articles

Back to top button