प्रियंका-दीपिका के बाद अब दिशा पटानी की हॉलीवुड में एंट्री, ऑस्कर विजेता डायरेक्टर के साथ फिल्म देख उड़ जाएंगे होश

Disha Patani Hollywood Debut: प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण और तब्बू जैसी बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों के नक्शेकदम पर चलते हुए अब ग्लैमरस एक्ट्रेस दिशा पटानी ने भी हॉलीवुड (Hollywood) की दुनिया में अपना पहला कदम रख दिया है।

दिशा जल्द ही ऑस्कर विजेता मशहूर निर्देशक केविन स्पेसी के निर्देशन में बन रही एक सुपरनेचुरल (अलौकिक) थ्रिलर फिल्म ‘हूलिगार्ड्स सागा: द पोर्टल ऑफ फोर्स’ (Hooligards Saga: The Portal of Force) में एक बेहद अहम भूमिका में नजर आने वाली हैं। इस मेगा प्रोजेक्ट के जरिए दिशा पटानी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी एक नई और मजबूत पहचान बनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हाल ही में दिशा ने फिल्म की शूटिंग और हॉलीवुड के अपने अनुभवों को लेकर कई दिलचस्प बातें साझा की हैं।

पटानी ने की डायरेक्टर केविन स्पेसी की खूब तारीफ

एक इंटरनेशनल मीडिया आउटलेट (वैरायटी इंडिया) से खास बातचीत के दौरान दिशा पटानी ने अपने ऑस्कर विनिंग डायरेक्टर केविन स्पेसी की जमकर तारीफ की। उन्होंने बताया, “केविन एक कमाल के इंसान और बेहतरीन निर्देशक हैं। चूंकि वह खुद एक मंझे हुए अभिनेता रह चुके हैं, इसलिए वह कलाकारों की मानसिकता और उनकी कला को बहुत गहराई से समझते हैं। वह सेट पर हमें अभिनय के साथ नए प्रयोग करने की पूरी आजादी देते थे।”

Dhamaal 4 Public Response: जानें कैसी है फिल्म धमाल फोर, फैंस ने बताई अपनी राय

दिशा ने आगे बताया कि केविन अक्सर हमें अपने वास्तविक जीवन के अनुभवों से प्रेरणा लेकर दृश्यों को जीवंत करने के लिए कहते थे। वे हमसे कुछ ऐसे सवाल पूछते थे जो हमें अंदर तक झकझोर देते थे, जैसे— ‘अगर आप असल जिंदगी में इस भयानक स्थिति में होंगे, तो कैसे रिएक्ट करेंगे? क्या आप रोएंगे? आप अपनी छिपी हुई भावनाओं को स्क्रीन पर कैसे एक्सप्रेस करेंगे?’ दिशा ने कहा कि हर सुबह केविन सभी कलाकारों के साथ बैठकर दृश्यों की बारीकियों को समझाते थे, जो उनके लिए बेहद खास और नया अनुभव था।

Related Articles

Back to top button