ये है वो वजह जिसके चलते भूत बंगला का ट्रेलर देख याद आई भूल भुलैया

Bhoot Bangla 2026: अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ की शूटिंग जयपुर के ऐतिहासिक चोमू पैलेस और सिसोदिया रानी के बाग में हुई है। जानिए इन शाही लोकेशनों का इतिहास और फिल्मों से जुड़ा दिलचस्प कनेक्शन।

Bhoot Bangla 2026: अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म “भूत बंगला” का टीजर सामने आते ही दर्शकों के बीच चर्चा शुरू हो गई है। करीब 1 मिनट 23 सेकंड लंबे इस टीजर ने रिलीज के साथ ही फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है। वीडियो की शुरुआत एक डायलॉग से होती है जिसमें मंगलपुर में शादी न होने की बात कही जाती है।

डर और कॉमेडी का मिला-जुला तड़का

टीजर में अक्षय कुमार का किरदार एक ऐसे पुराने बंगले में पहुंचता दिखाई देता है जिसे भुतहा बताया गया है। इसी जगह से कहानी में रहस्य और हास्य का मिश्रण देखने को मिलता है। झलकियों में फिल्म के कई अन्य कलाकार भी दिखाई देते हैं। इनमें परेश रावल, तबू, वामिका गब्बी, राजपाल यादव, मिथिला पालकर, विष्णु सेन गुप्ता और राजेश शर्मा शामिल हैं। साथ ही दिवंगत अभिनेता असरानी की मौजूदगी भी टीजर में देखने को मिलती है।

फैंस को आई ‘भूल भुलैया’ की याद

टीजर देखने के बाद कई दर्शक सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ फैंस का कहना है कि फिल्म का माहौल उन्हें अक्षय कुमार की पुरानी हॉरर कॉमेडी भूल भुलैया की याद दिलाता है। कुल मिलाकर टीजर से साफ है कि यह फिल्म डर और मजाक दोनों का अनोखा मिश्रण पेश करने वाली है।

ये ऐतिहासिक जगहें बनीं फिल्म ‘भूत बंगला’ का अहम हिस्सा

अक्षय कुमार की नई फिल्म ‘भूत बंगला’ की शूटिंग ने जयपुर की ऐतिहासिक धरोहरों को फिर से चर्चा में ला दिया है। फिल्म में जो भव्य और रहस्यमयी महल दिखाई देता है वह दरअसल जयपुर का मशहूर चोमू पैलेस है। लगभग 300 साल पुराना यह किले जैसा महल आज एक शानदार हेरिटेज होटल के रूप में जाना जाता है और अपनी शाही वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है।

महाकुंभ वाली मोनालिसा ने भागकर शादी कर ली, जानें क्या करते हैं उनके मुस्लिम पति फरमान

दिलचस्प बात यह है कि अक्षय कुमार की ही सुपरहिट फिल्म ‘भूल भुलैया’ की शूटिंग भी इसी जगह पर हुई थी। यही वजह है कि यह ऐतिहासिक लोकेशन एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने को मिलने वाली है।

Related Articles

Back to top button