जानें क्यों आतंकी घोषित किए गए सलमान, वजह बना ये बयान

salman khan terrorist declared: मशहूर एक्टर सलमान खान को पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने ‘आतंकवादी’ घोषित कर ‘चौथी अनुसूची’ में डाल दिया है। सऊदी अरब में एक कार्यक्रम में बलूचिस्तान का अलग से ज़िक्र होने से पाकिस्तानी सरकार नाराज़ हो गई है और सलमान खान पर आतंकवाद निरोधी क़ानून के तहत यह कार्रवाई की गई है।
सलमान खान ने आख़िर क्या कहा था
सऊदी अरब में आयोजित जॉय फ़ोरम 2025 में बोलते हुए बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह कहते हैं कि ये बलूचिस्तान के लोग हैं, अफ़ग़ानिस्तान के लोग हैं, पाकिस्तान के लोग हैं, हर कोई सऊदी अरब में अपनी रोज़ी-रोटी कमा रहा है।
इस बयान में उन्होंने बलूचिस्तान का नाम पाकिस्तान से अलग कर दिया। उनके इस बयान पर पाकिस्तान में तीखी प्रतिक्रिया हुई है और शाहबाज़ सरकार ने उन्हें सीधे तौर पर आतंकवादी घोषित (salman khan terrorist declared) कर दिया है और क़ानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
दूसरी ओर बलूचिस्तान के अलगाववादी नेताओं ने सलमान खान का शुक्रिया अदा किया है। बलूचिस्तान को एक स्वतंत्र देश मानने वाले मीर यार बलूच ने कहा है कि यह सांस्कृतिक मान्यता का प्रतीक और सॉफ्ट डिप्लोमेसी का एक सशक्त माध्यम है। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि इससे दुनिया को बलूचिस्तान को एक अलग राष्ट्र के रूप में मान्यता देने की प्रेरणा मिलेगी।
रणवीर, रैप और रॉ फोर्स; ‘धुरंधर’ के गाने ने फैंस को बना दिया दीवाना
बलूचिस्तान पाकिस्तान का सबसे खनिज संपन्न लेकिन आर्थिक रूप से सबसे पिछड़ा प्रांत है। यहां के लोगों के साथ हो रहे भेदभाव के कारण यहां के लोगों में पाकिस्तान के प्रति गहरा असंतोष है।
पाकिस्तान की इस कार्रवाई पर सलमान खान या उनके प्रतिनिधियों की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। हालाँकि, एक बयान के आधार पर सलमान को आतंकवादी घोषित किए जाने के बाद इस घटना की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा होने लगी है।



