सीसी निर्मित पटिया मार्ग चैयरमेन ने जनता को किया समर्पित

15वें वित्त आयोग की धनराशि से निर्मित नाला पर पटिया की पट्टिका लगाकर हुआ शुभारंभ

भरथना,इटावा। 15वें वित्त आयोग के अन्तर्गत प्राप्त धनराशि से कस्बा के मुहल्ला ब्रहमनगर में नवनिर्मित मार्ग की पट्टिका का पालिकाध्यक्ष ने अनावरण कर सडक मार्ग जनता को सुपुर्द किया। ताकि मुहल्लेवासियों को आवागमन में सुविधा उपलब्ध हो सके।

रविवार को कस्बा के मुहल्ला ब्रहमनगर वार्ड नंम्बर 16 में नीटू यादव के मकान से सौरभ यादव के मकान तक नवनिर्मित नाला उच्चीकरण एवं आरसीसी पटिया निर्माण कार्य की पट्टिका का पालिकाध्यक्ष अजय कुमार यादव गुल्लू ने फीता काटकर शुभारम्भ कर उक्त मार्ग को जनता के सुपुर्द किया। ताकि मुहल्लेवासियों व राहगीरों को उक्त मार्ग से आवागमन करने में सुविधा उपलब्ध हो सके। इस मौके पर चैयरमैन अजय कुमार यादव गुल्लू ने कहा कि नगर में कराये जा रहे विकास कार्यों में उनके द्वारा गुणवत्ता का पूर्ण ध्यान रखा जा रहा है। निर्माण की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

वहीं मुहल्लेवासियों द्वारा पालिकाध्यक्ष श्री यादव का माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान किया गया। इस मौके पर सभासद राजीव तिवारी,अंकित यादव,राजेश यादव पण्डा, सौरभ यादव,ऋषभ यादव, भूरे गुप्ता,रोहित यादव, चरन सिंह,अनुराग शर्मा, अमन गुप्ता,अंशू चौहान, राकेश गुप्ता,शैलेन्द्र शर्मा, जीतू,शशांक यादव,विक्की आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Related Articles

Back to top button