गांधी के विचारों को आत्मसात करने का आह्वान, शास्त्री की सादगी को बताया प्रेरणादायी

सुभास पार्टी ने मनाई महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती, ‘गांधी: एक व्यक्तित्व, एक कृतित्व, एक संवाद’ पर हुआ कार्यक्रम

गाजियाबाद। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी (सुभास पार्टी) की ओर से शुक्रवार को जन्मदिवस समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ‘गांधी: एक व्यक्तित्व, एक कृतित्व, एक संवाद’ विषय पर विशेष चर्चा हुई।

कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र यादव ने कहा कि महात्मा गांधी ने देशवासियों में ऐसा उत्साह और आत्मविश्वास पैदा किया कि बड़ी संख्या में लोग स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़कर अंग्रेजी शासन के खिलाफ खड़े हुए। उन्होंने कहा कि गांधी के संघर्ष और सत्य-अहिंसा के विचारों ने देश के स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी।

पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए सत्येंद्र यादव ने कहा कि शास्त्री अपनी ईमानदारी, सादगी और कर्तव्यनिष्ठा के लिए याद किए जाते हैं। उनके जीवन और आचरण से आज की पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, विचारों और देश के प्रति योगदान पर चर्चा की। इस दौरान उनके आदर्शों को वर्तमान समय में अपनाने का आह्वान किया गया।

Related Articles

Back to top button