रविवार या सोमवार, देश का बजट कब पेश होगा; सही तारीख जानिए

budget 2026 india: जानें इस ऐतिहासिक दिन के बारे में और फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण के बजट पेश करने की परंपरा के बारे में।

budget 2026 india: हर साल 1 फरवरी को बजट पेश किया जाता है। मगर इस बार 1 फरवरी को रविवार होने की वजह से कई लोगों को शक था कि बजट रविवार को पेश होगा या सोमवार को। मगर अब यह बात खत्म हो गई है। फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण रविवार 1 फरवरी को साल 2026-27 का यूनियन बजट पेश करेंगी। यह पहली बार होगा जब बजट रविवार को पेश किया जाएगा।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अगुवाई वाली संसदीय मामलों की कैबिनेट कमेटी (CCPA) ने संसद के बजट सेशन की तारीखों को मंज़ूरी दे दी है। राष्ट्रपति 28 जनवरी को संसद के जॉइंट सेशन को संबोधित करेंगे जिससे बजट सेशन शुरू होगा। 29 जनवरी को संसद में इकोनॉमिक सर्वे पेश किया जाएगा। बजट सेशन का पहला फेज़ 28 जनवरी से 13 फरवरी तक चलेगा जबकि दूसरा फेज़ 9 मार्च से 2 अप्रैल तक होगा। समाचार चैनल ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है।

फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण निरंतर नौवीं बार बजट पेश करेंगी जो आज़ादी के बाद 88वां बजट होगा। 2017 से सरकार 1 फरवरी को सुबह 11 बजे बजट पेश करने की परंपरा को फॉलो कर रही है। इससे पहले बजट 28 फरवरी को पेश किया जाता था। ये बदलाव पूर्व फाइनेंस मिनिस्टर अरुण जेटली के कार्यकाल में किया गया था ताकि नए फाइनेंशियल ईयर की शुरुआत से ही बजट प्रपोज़ल को जल्दी लागू किया जा सके।

जानें कब कब रविवार के दिन पेश हुआ बजट

इस बीच वीकेंड (शनिवार-रविवार) पर बजट पेश करना कोई नई बात नहीं है। फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने शनिवार को 2025 का बजट पेश किया था और पूर्व फाइनेंस मिनिस्टर अरुण जेटली ने 2015 और 2016 का बजट 28 फरवरी को पेश किया था दोनों ही दिन शनिवार थे।

youtube income calculator: जानें 5,000 व्यूज पर यूट्यूब कितने डॉलर देता है

इतिहास रचेंगी सीतारमण

निर्मला सीतारमण निरंतर नौ बजट पेश करने वाली पहली फाइनेंस मिनिस्टर बनकर इतिहास रचेंगी। इससे भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले फाइनेंस मिनिस्टर में उनकी जगह और मज़बूत हो जाएगी। वह पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के रिकॉर्ड के करीब पहुंच जाएंगी जिन्होंने दो फेज में कुल 10 बजट पेश किए थे। उन्होंने 1959 से 1964 के बीच छह बजट और 1967 से 1969 के बीच चार बजट पेश किए थे।

 

Related Articles

Back to top button