500 से कम में BSNL दे रहा है 80 दिन की वैलिडिटी और अनलिमिटेड कॉलिंग, Jio-Airtel के होश उड़े

भारत संचार निगम लिमिटेड यानी बीएसएनएल भारत की एकमात्र सरकारी दूरसंचार कंपनी है। बीएसएनएल अपने सस्ते रिचार्ज प्लान्स के लिए लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। अन्य दूरसंचार कंपनियों की तुलना में बीएसएनएल अपने यूजर्स को बेहद सस्ते रिचार्ज प्लान्स ऑफर करता है। ऐसे में अगर आप सस्ते रिचार्ज प्लान्स का लाभ उठाना चाहते हैं, तो बीएसएनएल का नंबर ले सकते हैं।

बीएसएनएल भी अपने नेटवर्क पर काफी तेजी से काम कर रहा है। बीएसएनएल ने हाल ही में कई शहरों में अपना 4G नेटवर्क लॉन्च किया है। ऐसे में अब बीएसएनएल यूजर्स भी तेज़ इंटरनेट का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा बीएसएनएल 5G नेटवर्क पर भी काम कर रहा है। ऐसे में जल्द ही बीएसएनएल यूजर्स 5G नेटवर्क का लाभ उठा सकेंगे।

आज हम आपको बीएसएनएल के 3 ऐसे रिचार्ज प्लान्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें आपको 500 रुपये से कम में काफी अच्छे फायदे मिल सकते हैं। आइए जानने की कोशिश करते हैं।

1. बीएसएनएल का 439 रुपये वाला प्लान

  • भारत संचार निगम लिमिटेड का यह 439 रुपये वाला प्लान 80 दिनों की वैधता के साथ आता है, जिसकी कीमत 500 रुपये से कम है।
  • वैधता: 80 दिन।
  • कॉलिंग: अनलिमिटेड मुफ़्त कॉलिंग।
  • एसएमएस: 300 मुफ़्त एसएमएस।
  • डेटा: इस प्लान में डेटा लाभ शामिल नहीं है। इसलिए, यह प्लान वाई-फ़ाई उपयोगकर्ताओं के लिए सबसे अच्छा है।

Jio-Airtel की छुट्टी! BSNL ला रहा है सबसे सस्ता 5G, दिसंबर में इन दो शहरों में होगा लांच

2. बीएसएनएल का 347 रुपये वाला प्लान

  • बीएसएनएल का 347 रुपये वाला रिचार्ज प्लान 50 दिनों की वैधता के साथ उपलब्ध है।
  • वैधता: 50 दिन।
  • कॉलिंग: अनलिमिटेड मुफ़्त कॉलिंग।
  • डेटा: प्रतिदिन 2 जीबी डेटा।
  • एसएमएस: प्रतिदिन 100 मुफ़्त एसएमएस।
  • डेटा: दैनिक डेटा सीमा समाप्त होने के बाद, उपयोगकर्ता 80 केबीपीएस की गति से डेटा का उपयोग कर सकते हैं।

3. बीएसएनएल का 319 रुपये वाला प्लान

बीएसएनएल का 319 रुपये वाला प्लान 60 दिनों की वैधता के साथ आता है, इस प्लान को 500 रुपये से कम में भी खरीदा जा सकता है।

वैधता: 60 दिन।

कॉलिंग: अनलिमिटेड मुफ़्त कॉलिंग।

डेटा: 10 जीबी डेटा।

एसएमएस: 300 मुफ़्त एसएमएस।

Related Articles

Back to top button