संदिग्ध परिस्थितियों में तालाब के किनारे पड़ा मिला 22 वर्षीय मनबुद्धि युवक का शव क्षेत्र में फैली सनसनी

मंडल मुरादाबाद प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा

जनपद मुरादाबाद के थाना मूंढापांडे क्षेत्र की ग्राम पंचायत सक्टूनंगला में उस समय हड़कंप मच गया जब एक 22 वर्षीय मन बुद्धि युवक का शव तालाब के किनारे पड़ा मिला। आपको बतादें कि, जुम्मा पुत्र अहमद जान मनबुद्धि युवक रविवार से गायब था। परिवार ने बहुत ढूंढा मगर युवक नहीं मिला सुबह के समय खेत पर गए एक किसान ने अपनें खेत के तालाब के किनारे अस्त व्यस्त हालत में युवक का शव देखा तो उसने गांव में आकर सूचना दी देखते ही देखते मौके पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ इखट्ठा हो गई युवक की स्थिति बहुत ही बदतर थी सर फटा हुआ था और आंखें निकलीं हुईं थीं।

यह देखकर परिवार वालों में चीखों पुकार मच गई पुलिस को सूचना दी गई मौक़े पर थाना अध्यक्ष मोहित चौधरी व सि ओ हाईवे फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचे मृतक के पिता अहमद जान का कहना है कि उसके बेटे की हत्या की गई है। अज्ञात लोगों के खिलाफ परिवार वालों ने तहरीर दे दी है पुलिस ने शव को अपनें कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिएं भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि आगे की कार्यवाही पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही की जाएगी। ग्रामीणों का भी कहना है कि, युवक को बेरहमी के साथ लाठी डंडों से मौत के घाट उतारा गया है।

Related Articles

Back to top button