श्रद्धा से मनाया मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम का जन्मोत्सव

भरथना,इटावा। रामनवमी के पावन पर्व पर मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव बडी ही उमंगता व हर्षाेल्लास के साथ श्रद्धाभाव से मनाया गया। विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से मर्यादाओं के प्रतीक प्रभु श्रीराम की स्तुति कर आवाहन किया गया।

कस्बा के विधूना रोड स्थित शक्तिपीठ श्री बालरूप हनुमान जी महाराज हनुमान गढी (छोला मन्दिर) प्रांगण में स्थापित श्री रामदरबार में रामनवमी के सुअवसर पर मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव बडे ही हर्षाेल्लास व उमंगतापूर्ण वातावरण में मनाया गया। श्रीरामचरित मानस पाठ के समापन उपरान्त पं.राहुल दीक्षित द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच सम्पन्न कराये गये पूजन अर्चन व हवन,आरती उपरान्त प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव बडी धूमधाम से मनाया गया। शंख,घण्टा आदि की समधुर ध्वनियों के बीच सैकडों महिला-पुरूष श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के गगनभेदी जयघोषों से समूचा मन्दिर प्रांगण गुंजायमान कर दिया। श्रीराम जन्मोत्सव कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह,मन्दिर प्रबन्धक राजू चौहान,राजेश चौहान, संजीव श्रीवास्तव,रूद्रपाल सिंह भदौरिया,डा.अभिनव दुबे,पंकज चौहान,अनिल पोरवाल,गजेन्द्र राजावत, आशीष पोरवाल आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Related Articles

Back to top button