Bharat Taxi को सबसे सस्ता समझने की भूल न करें, बुकिंग से पहले जान लें ये रेट लिस्ट

Bharat Taxi के लॉन्च से यात्रियों और ड्राइवरों के लिए नए अवसर आए हैं, लेकिन क्या यह सेवा वाकई सस्ती और आकर्षक साबित हो पाएगी? जानिए पूरी जानकारी इस नए कैब प्लेटफार्म के बारे में।

Bharat Taxi: नए साल के मौके पर एक नई कैब सेवा का आगमन हुआ है जो खुद को निजी कंपनियों की मोनोपोली के खिलाफ एक बड़ा कदम मानती है। यह सेवा है भारत टैक्सी, एक सरकारी सहयोगी प्लेटफार्म जिसे जनता के लिए एक किफायती, सुरक्षित और पारदर्शी यात्रा का अनुभव देने के लिए लॉन्च किया गया है।

भारत टैक्सी: ड्राइवरों को मिलेगा फायदा

भारत टैक्सी का मेन मकसद उन ड्राइवरों को मदद पहुंचाना है जो निजी कंपनियों जैसे Ola और Uber के जरिए ज्यादा कमीशन का भुगतान करते हैं। इस नई सेवा के तहत ड्राइवरों को ओला और उबर जैसे प्लेटफार्मों के मोटे कमीशन से मुक्ति मिलेगी। इसका मतलब यह है कि ड्राइवर पूरी कमाई अपने पास रख सकेंगे जो इस मॉडल को आकर्षक बनाता है।

यात्रियों के लिए क्या है खास

भारत टैक्सी का दावा है कि इसके माध्यम से यात्रा करने वालों को भी बड़ा फायदा होगा। यह सेवा फिक्स्ड प्राइस मॉडल पर काम करती है, यानी आपको सफर के दौरान कभी भी किराए में अचानक वृद्धि नहीं होगी। बारिश, ट्रैफिक या पिक टाइम की सर्च प्राइसिंग की तरह कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। यही वजह है कि भारत टैक्सी को किफायती विकल्प माना जा रहा है, खासकर उन यात्रियों के लिए जो निजी कंपनियों द्वारा लगाई जाने वाली अधिक कीमतों से परेशान हैं।

कितना हो सकता है किराया

भारत टैक्सी की किराया संरचना काफी सरल है। पहले 4 किलोमीटर के लिए ₹30 का फिक्स्ड किराया लिया जाएगा, उसके बाद हर किलोमीटर का किराया ₹30 रहेगा। 12 किलोमीटर के बाद यह दर घटकर ₹18 प्रति किलोमीटर हो जाएगी।

उदाहरण के तौर पर, अगर आपको 12 किलोमीटर यात्रा करनी है, तो पहले 4 किलोमीटर के लिए ₹30 और बाकी के 8 किलोमीटर के लिए ₹23 प्रति किलोमीटर के हिसाब से ₹214 का कुल किराया लगेगा। 15 किलोमीटर की यात्रा के लिए ₹228 का किराया होगा।

क्या भारत टैक्सी सच में सबसे सस्ती है?

हालांकि Bharat Taxi ने सस्ती यात्रा का दावा किया है, लेकिन जब हमने इसके किराए की तुलना अन्य कैब सेवाओं से की, तो पाया कि उबर और रैपिडो की कीमतें भारत टैक्सी से कहीं सस्ती थीं। उदाहरण के लिए, नोएडा सेक्टर 16 से कश्मीरी गेट तक भारत टैक्सी की नॉन-एसी कैब ₹445 में दिख रही थी, जबकि उबर इस रूट के लिए ₹411 चार्ज कर रहा था। रैपिडो इस रूट के लिए ₹513 तक का किराया दिखा रहा था।

जब देश मना रहा था नया साल तो क्या रहे थे पीएम मोदी, जानकर करेंगे सलाम

इससे साफ है कि भारत टैक्सी का किराया रैपिडो से सस्ता था, लेकिन उबर की कीमतें सबसे किफायती साबित हुईं। यही स्थिति बाइक सर्विस में भी दिखी, जहां उबर का किराया भारत टैक्सी से सस्ता था।

Related Articles

Back to top button