मृतक परिवार के सहयोगी बने: इसौली विधायक ताहिर खाॅं
पीड़ित परिवार को दिया आर्थिक सहयोग

सुल्तानपुर। विकासखंड दुबेपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत पलिया के पूरे दत्ता में विगत कुछ दिनों पहले मृतक पूर्व प्रधान राम केवल यादव की गंभीर बीमारी से मृत्यु हो गई थी जानकारी मिलने पर विधायक मोहम्मद ताहिर खान शोक संतृप्त परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे और परिजनों को ढांढ़स बंधाते हुए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया उसी क्रम में विधानसभा अध्यक्ष स्वामीनाथ यादव द्वारा पीड़ित परिवार के घर पहुंच कर छोटी सी आर्थिक मदद ₹11000 से प्रधान के परिवार की सहायता की गई इसी तरह पूर्व में देवलपुर द्वितीय में स्वर्गीय सचिन के परिवार को छोटी सी आर्थिक मदद ₹11000, जुड़ुपुर में मरहूम अरबाज के परिवार को रुपया 25000 व ग्राम पंचायत नोनरा में सूरज कश्यप के परिवार को 10000 रुपया की छोटी सी मदद की गई। इस मौके पर अनिरुद्ध यादव प्रधान,रघुनाथ यादव फौजी,संजय सिंह,शिवकुमार यादव,दीपक यादव, महेश यादव,आदि लोग मौजूद रहे।



