बहुत कमजोर हो गई है पाकिस्तानी सेना, कमजोर फौज ने तबाह कर डाली 14 से ज्यादा सैन्य चौकियां

Balochistan Conflict Latest Updates: पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने सुरक्षा बलों के खिलाफ अपना आक्रामक रुख और तेज कर दिया है।
अलगाववादी विद्रोही संगठन ने एक बड़ा दावा करते हुए कहा है कि उसने बीते तीन महीनों के भीतर पाकिस्तानी सेना की 14 से अधिक अग्रिम सुरक्षा चौकियों पर सीधा कब्जा जमाया और बाद में उन्हें पूरी तरह बारूद से उड़ाकर नष्ट कर दिया।
संगठन के अनुसार, इस सिलसिलेवार सैन्य अभियान के दौरान उसके लड़ाकों ने इन सैन्य ठिकानों पर तैनात हथियारों, गोला-बारूद और साजो-सामान के बड़े जखीरे को भी अपने कब्जे में ले लिया है।
दावों के समर्थन में जारी किया वीडियो फुटेज: सुनियोजित ऑपरेशन का खुलासा
अपने बयानों को पुख्ता करने के मकसद से बलूच लिबरेशन आर्मी ने एक विस्तृत वीडियो फुटेज जारी किया है। इस फुटेज में BLA के हथियारबंद लड़ाके पाकिस्तानी सेना की चौकियों पर धावा बोलते, मोर्चा संभालते और ठिकानों को जमींदोज करते हुए नजर आ रहे हैं। संगठन के प्रवक्ताओं का कहना है कि यह पूरा अभियान महीनों की खुफिया निगरानी और सटीक योजना के तहत अंजाम दिया गया, जिससे सुरक्षा बलों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।
शी जिनपिंग से मुलाकात से पहले ट्रंप का बड़ा दांव, चीन की जासूसी पर खुलकर बोले
रणनीतिक क्वेटा-ताफ्तान ट्रेड रूट निशाने पर: सेना की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
जिन इलाकों में इन चौकियों को तबाह करने का दावा किया गया है, उनमें सबसे संवेदनशील ‘क्वेटा-ताफ्तान व्यापार मार्ग’ शामिल है। यह मार्ग ईरान के साथ पाकिस्तान के द्विपक्षीय व्यापार और सैन्य आवाजाही दोनों के लिहाज से रीढ़ की हड्डी माना जाता है। इस प्रमुख कॉरिडोर पर चौकियों के ध्वस्त होने और BLA के बढ़ते हमलों ने इलाके में पाकिस्तानी सेना की सुरक्षा पकड़ और वाणिज्यिक परिवहन की हिफाजत को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।



