ayushman bharat pmjay: साल में कितनी बार फ्री इलाज करा सकते हैं, ऐसे चेक करें eligibility
ayushman bharat pmjay: इलाज का खर्च अक्सर परिवार की कमर तोड़ देता है। गरीब या आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए यह बोझ और भी भारी होता है। इस समस्या को दूर करने के लिए सरकार ने आयुष्मान भारत योजना (Ayushman India Yojana – PM-JAY) शुरू की है।
इस स्कीम के तहत आपको एक आयुष्मान कार्ड मिलता है, जिससे लिस्टेड अस्पतालों में इलाज फ्री हो जाता है। हालांकि, आप इस कार्ड से साल में कितनी बार फ्री इलाज करवा सकते हैं? क्या सरकार ने इसकी कोई लिमिट तय की है? साथ ही, जिसके नाम पर कार्ड है, क्या उसे 5 लाख रुपये के इलाज की सुविधा मिलती है या पूरे परिवार को? आइए इन सभी डाउट्स को दूर करने की कोशिश करते हैं।
क्या है आयुष्मान कार्ड (What is Ayushman Card?)
आयुष्मान भारत योजना खास तौर पर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की मदद करने के मकसद से शुरू की गई है। अब इस स्कीम के दायरे में 70 साल और उससे ज़्यादा उम्र के बुज़ुर्गों को भी शामिल किया गया है। इस स्कीम के तहत हर एलिजिबल परिवार को हर साल ₹5,00,000 तक का हेल्थ कवर मिलता है। इस कार्ड की मदद से आप स्कीम से जुड़े किसी भी सरकारी या प्राइवेट अस्पताल में जाकर इलाज करवा सकते हैं।
परिवार को मिलती है 5 लाख रुपये के फ्री इलाज की सुविधा
आयुष्मान भारत स्कीम के तहत एक परिवार को हर साल 5 लाख रुपये तक के फ्री इलाज की सुविधा मिलती है। यह लिमिट सिर्फ एक व्यक्ति के लिए नहीं है बल्कि यह पूरे परिवार पर लागू होती है। यानी अगर किसी परिवार में चार सदस्य हैं, तो 5 लाख रुपये का यह हेल्थ कवर सभी सदस्यों के लिए है।
एक साल में कितनी बार इलाज करा सकते हैं?
अक्सर इस बात को लेकर कंफ्यूजन रहता है कि आयुष्मान कार्ड से एक साल में कितनी बार इलाज करा सकते हैं। इसका जवाब है कि आप एक साल में जितनी बार चाहें फ्री इलाज की सुविधा पा सकते हैं, जब तक 5 लाख रुपये की लिमिट पूरी न हो जाए। जैसे ही इलाज का खर्च 5 लाख रुपये तक पहुंच जाता है, उस साल के लिए फ्री इलाज की सुविधा बंद हो जाती है।
ऐसे चेक करें अपनी एलिजिबिलिटी (ayushman bharat eligibility check)
1. सबसे पहले PMJAY की ऑफिशियल वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जाएं।
2. होमपेज पर ‘Am I Eligible’ ऑप्शन ढूंढें। यह आपको टॉप मेन्यू में दिखेगा और इसके बगल में एक क्वेश्चन मार्क (?) का सिंबल भी है। इस पर क्लिक करें।
3. स्टेट चुनने के बाद आपको कैटेगरी चुननी होगी। वह कैटेगरी चुनें जिसके ज़रिए आप अपना नाम चेक करना चाहते हैं। कुछ स्टेट सिर्फ़ राशन कार्ड नंबर से चेक करने की सुविधा देते हैं, जबकि कुछ स्टेट नाम या फैमिली नंबर से लिस्ट देखने की सुविधा देते हैं। कुछ स्टेट में आप मोबाइल नंबर, राशन कार्ड और अपने नाम से सर्च कर सकते हैं। अपने स्टेट के दिए गए ऑप्शन में से कोई एक चुनें।
बड़े कमाल का है सरकार का संचार साथी ऐप, जानें इसके ढेरों फायदें
4. इसके बाद सर्च करने पर आपको पता चल जाएगा कि आप इस स्कीम का फायदा उठाने के लिए एलिजिबल हैं या नहीं। अगर आपका नाम आयुष्मान भारत योजना की लिस्ट में शामिल नहीं है, तो सर्च रिजल्ट बॉक्स में ‘No Result Found’ लिखा आएगा।
इसके अलावा, आप अपने नज़दीकी जन सेवा केंद्र के ज़रिए सभी ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स देकर आयुष्मान भारत योजना के लिए अपनी एलिजिबिलिटी चेक कर सकते हैं।



