आयुष विभाग निर्माण करायेगा निजी भवन

निजी भवनों में संचालित होगे राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय

जसवंतनगर,इटावा। आयुष विभाग द्वारा संचालित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय अब अपनी स्वयं की भूमि पर नए भवनों में संचालित होंगे। लंबे समय से अन्य विभागों की इमारतों में चल रहे ये चिकित्सालय जल्द ही आधुनिक सुविधाओं के साथ जनता को सेवाएं देंगे।

जसवंतनगर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत तीन स्थानों पर भूमि उपलब्ध कराई गई है जिनमें चक सलेमपुर का पीहरपुर में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय स्थापित किया जाएगा।

नागरी ग्राम में राजकीय चिकित्सालय नागरी के लिए भूमि मिल गई है और यहां भी नया भवन निर्मित होगा।मलाजनी क्षेत्र के लिए भूमि बनकटी में उपलब्ध हो गई है,जहां राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय का निर्माण होगा। इन तीनों अस्पतालों के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जा रहा है। निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्रीय ग्रामीणों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी और उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।

यह जानकारी आयुष विभाग के जिला कार्यक्रम प्रबंधक नरेन्द्र कुशवाहा ने दी। उन्होंने बताया कि जसवंतनगर तहसील क्षेत्र में तीन नए भवनों के निर्माण से यहां स्वास्थ्य सेवाओं में व्यापक सुधार होगा।

Related Articles

Back to top button