फिल्म धुरंधर दोबारा देखने जाएंगे ऋतिक रोशन, बताई वजह
hrithik roshan On Dhurandhar: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा कायम रखे हुए है और पहले ही हफ्ते में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा आसानी से पार कर चुकी है। आदित्य धर द्वारा निर्देशित इस जासूसी थ्रिलर को इसकी दिलचस्प कहानी और दमदार अभिनय के लिए फिल्म जगत के कई लोगों से सराहना मिल रही है। अब ऋतिक रोशन ने भी फिल्म की संतुलित और विचारपूर्ण समीक्षा अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की है।
सिनेमा के प्रति अपने पारखी नजरिए के लिए मशहूर अभिनेता ऋतिक ने धुरंधर देखने के बाद अपने विचार साझा किए। उन्होंने लिखा कि मुझे सिनेमा से प्यार है, मुझे ऐसे लोग पसंद हैं जो कहानी में पूरी तरह डूब जाते हैं और उसे अपने वश में कर लेते हैं, जब तक कि उनका सारा जज्बा पर्दे पर न उतर जाए। श्धुरंधरश् इसका एक उदाहरण है। मुझे इसकी कहानी कहने का अंदाज बहुत पसंद आया। यही तो सिनेमा है। एक दुर्लभ और बेबाक बयान में ऋ तिक ने यह भी स्वीकार किया कि भले ही वे फिल्म के राजनीतिक रुख से सहमत न हों, लेकिन वे इसकी सिनेमाई प्रतिभा को नजरअंदाज नहीं कर सकते।
उन्होंने आगे कहा, मैं इसकी राजनीति (hrithik roshan Dhurandhar political) से असहमत हो सकता हूँ और एक विश्व नागरिक के रूप में फिल्म निर्माताओं की जिम्मेदारियों पर बहस कर सकता हूँ। फिर भी, सिनेमा के विद्यार्थी के रूप में इस फिल्म से मुझे जो कुछ सीखने को मिला और जो मुझे बहुत पसंद आया, उसे मैं नजरअंदाज नहीं कर सकता।
Sara Arjun ने Aditya Dhar को बताया ‘GOAT’, जानें Dhurandhar एक्ट्रेस ने तारीफ और क्या कहा
अद्भुत उनकी समीक्षा प्रशंसकों के बीच काफी लोकप्रिय हुई है, जिन्होंने कलात्मक गुणों को वैचारिक मतभेदों से अलग रखने की उनकी तत्परता की सराहना की। ऋतिक की यह प्रतिक्रिया आदित्य धर की समकालीन जासूसी दुनिया में फिल्म श्वॉर 2 के साथ उनके सहयोग के कुछ ही समय बाद आई है। वहीं, वॉर के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने भी धुरंधर की प्रशंसा की है।
एक अन्य टिप्पणी में उन्होंने लिखा, धुरंधर नशा है। यह लंबे समय तक आपके साथ रहता है… यह हर विभाग के बेहतरीन प्रदर्शन का एक उत्कृष्ट उदाहरण है !… मैं इसे दोबारा देखने जाऊंगा।
बता दें कि जल्द ही फिल्म धुरंधर 2 भी लोगों के बीच होगी।


