जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में सर्वहितकारी इंटर कॉलेज के छात्र अंकुर जोशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया

रामपुर संवाददाता मसवासी कासिम
रामपुर मसवासी। नगर पंचायत मसवासी के सर्व हितकारी इंटर कॉलेज के कक्षा 6 के छात्र अंकुर जोशी ने जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता मे भाग लिया जिसमें प्रथम स्थान प्राप्त किया उनके प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सभी अध्यापकजनों तथा परिजनों में हर्ष का माहौल है तथा एक दूसरे का मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया तथा अपनी खुशी का इजहार किया तथा सर्वहितकारी इंटर कॉलेज में भी उस बच्चे की काफी प्रशंसा की गई ।
—————————————————————————-
वृद्ध बाइक से टकराई हालत हुई गंभीर अस्पताल में भर्ती
रामपुर। बिजारखाता में स्वार बाजपुर मार्ग पर मोटरसाइकिल सवार की चपेट में आने से एक वृद्धा सड़क पर गिरकर चोटिल हो गई जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई और स्थानीय चिकित्सक के पास भारती कर गया है। शुक्रवार को दोपहर बिजारखाता निवासी वृद्धा चंदों उम्र 90 पत्नी स्वर्गीय सफिया अपने बेटे के घर जाने के लिए स्वार बाजपुर मार्ग पर कर रही थी की विपरीत दिशा से आ रहा बाइक सवार वृद्धा से टकरा गया वृद्धा बाइक से टकराकर मार्ग पर गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई राहगीरों ने घायल वृद्ध को उठाकर स्थानीय चिकित्सक के पास भर्ती कराया जो उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।



