छठ पर्व से पूर्व गोमती मित्रों ने चलाया स्वच्छता अभियान, नदी से निकाली पूजन सामग्री

सुल्तानपुर:-छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और माँ गोमती की स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए गोमती मित्र मण्डल समिति के सदस्यों ने रविवार को सीताकुण्ड धाम पर विशेष स्वच्छता श्रमदान किया। लगभग दो घंटे चले अभियान में सदस्यों ने नदी के जल और तट से कुंतलों पूजन सामग्री, खंडित मूर्तियाँ, काँच के फ्रेम, प्लास्टिक एवं अन्य अपशिष्ट बाहर निकाले।

समिति का उद्देश्य छठ व्रती माताओं-बहनों को स्वच्छ एवं सुरक्षित घाट उपलब्ध कराना है, ताकि जल में उतरते समय किसी को काँच या नुकीली वस्तुओं से चोट न पहुंचे। समिति ने श्रद्धालुओं से अपील की कि पूजा-पाठ के बाद पूजन सामग्री नदी में विसर्जित न करें और माँ गोमती की स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग दें। सायंकाल सीताकुण्ड धाम पर आदि गंगा माँ गोमती की महाआरती भी आयोजित होगी।

श्रमदान में प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह, प्रबंधक राजेंद्र शर्मा, रमेश माहेश्वरी, सेनजीत कसौधन दाऊ,मुन्ना सोनी,राजेश पाठक,दिनकर सिंह, राकेश सिंह दद्दू, अजय प्रताप सिंह, आलोक तिवारी,विकास शर्मा,युवा मण्डल अध्यक्ष अजय वर्मा,आभास,अभय सोनी,अर्जुन यादव,अशोक कुमार,अभय मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button