afghanistan internet outage: इंटरनेट बैन के पीछे तालिबान की असली मंशा क्या

afghanistan internet outage: 2021 में तालिबान के सत्ता में आने के बाद से अफगानिस्तान में हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। तालिबान की सामंतशाही ने लोगों, खासकर महिलाओं का जीना मुश्किल कर दिया है। जैसे-जैसे लोगों के जीवन पर नियंत्रण बढ़ता जा रहा है, लोग अब तालिबान के अत्याचारों से तंग आ चुके हैं। मौत के डर के बावजूद लोग अब कई जगहों पर खुलकर अपनी बात रख रहे हैं। तालिबान के फतवों पर नई कार्रवाई यह है कि तालिबान ने पूरे देश में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं।

बता दें कि इससे लोगों को afghanistan में internet outage का सामना करना पड़ा रहा है। लोगों का आपस में संवाद करना मुश्किल हो गया है।

क्यों लगी रोक (internet ban in afghanistan)

बीते कई दिनों से तालिबान के शीर्ष नेता हिबतुल्लाह अखुंदज़ादा लोगों को चेतावनी दे रहे हैं। उनका कहना है कि देश में अनैतिकता बहुत बढ़ गई है। लोग अपनी संस्कृति भूल गए हैं। पश्चिमी कुरीतियों का व्यापक रूप से अनुकरण किया जा रहा है। विवाह पूर्व और विवाहेतर संबंधों में वृद्धि हुई है। पश्चिमी संस्कृति के प्रभाव में युवाओं ने गलत रास्ता अपना लिया है। इसका मुख्य कारण internet है। कुछ तालिबानी नेता कह रहे हैं कि इंटरनेट पर प्रतिबंध लगाने का फैसला इसी अनैतिकता को रोकने के लिए लिया गया है।

दूसरी ओर विशेषज्ञों का कहना है कि ‘अनैतिकता’ एक बहाना है। afghanistan में अफरा तफरी का माहौल है। लोग पीड़ित हैं। अन्याय के कारण लोगों का धैर्य जवाब दे चुका है। वहाँ के लोग विद्रोह करने की सोच रहे हैं। इस स्थिति को और बढ़ने से रोकने के लिए और internet के ज़रिए दूसरे देशों की तरह यहाँ भी युवाओं को भड़कने से रोकने के लिए, तालिबान सरकार ने इंटरनेट पर प्रतिबंध लगा दिया है।

इन शहरों में सेवाएं प्रभावित (internet shutdown afghan)

काबुल, हेरात, मज़ार-ए-शरीफ़ और उरुज़गान समेत कई शहरों में फ़ाइबर-ऑप्टिक internet सेवा बाधित हो गई है। शुरुआत में कुछ समय तक मोबाइल डेटा काम करता रहा। लेकिन सिग्नल टावर बंद होने के बाद यह भी बंद हो गया। इससे पहले बल्ख, कंधार, हेलमंद, उरुज़गान और निमरोज़ में फ़ाइबर-ऑप्टिक नेटवर्क बंद किया गया था। लेकिन अब पूरे देश में इंटरनेट पर बैन लगा दिया गया है।

वहीं तालिबान सरकार ने सफाई दी है कि उन्होंने internet पर प्रतिबंध नहीं लगाया है। कुछ जगहों पर इंटरनेट इसलिए बंद है क्योंकि पुराने फ़ाइबर-ऑप्टिक केबल की मरम्मत की जा रही है। हालाँकि, विशेषज्ञों का कहना है कि यह एक और नया बहाना है।

बोया पेड़ बबूल का, आम कहां से आएं; क्या पाकिस्तान का अंत शुरू

Related Articles

Back to top button