मोटर वाहन अधिनियम के मामलों के निस्तारण को गाजियाबाद न्यायालय में विशेष लोक अदालत आयोजित

गाजियाबाद। जनपद न्यायालय गाजियाबाद में 28 नवंबर को मोटर वाहन अधिनियम से संबंधित लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव नेहा बनौधिया ने बताया कि लोक अदालत का उद्देश्य आपसी सुलह-समझौते और पक्षकारों की सहमति से मामलों का निस्तारण कर आमजन को सरल, सस्ता और त्वरित न्याय उपलब्ध कराना रहा।
विशेष लोक अदालत में संबंधित न्यायिक अधिकारियों ने मामलों के निस्तारण के लिए आवश्यक कार्यवाही की और वादकारियों को लोक अदालत के माध्यम से अपने लंबित मामलों का समाधान कराने के लिए प्रेरित किया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आमजन से अपील की गई कि वे लोक अदालत के माध्यम से लंबित मामलों का निस्तारण कर समय और धन की बचत करें तथा सरल एवं सुलभ न्याय व्यवस्था का लाभ उठाएं।



