आवारा कुत्ते ने किशोरी पर किया जानलेवा हमला

खेलकर घर लौट रही किशोरी को कुत्ते ने पीछे से किया हमला,कई जगहों से मांस नोंच खाया,राहगीरों ने बचाई जान

जसवंतनगर,इटावा। जसवंतनगर कोतवाली क्षेत्र के गांव कीरतपुर में आवारा कुत्तों का आतंक देखने को मिला। खेलकर घर लौट रही 11 वर्षीय किशोरी पर कुत्ते ने अचानक पीछे से हमला कर दिया। कुत्ते ने किशोरी के शरीर पर कई जगह काटकर मांस के टुकड़े नोंच लिए। किशोरी की चीख-पुकार सुनकर गली से गुजर रहे राहगीरों ने किसी तरह उसे कुत्ते के चंगुल से बचाया।

गांव निवासी राकेश की 11 वर्षीय पुत्री गुड़िया खेलकर अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान गांव में घूम रहे आवारा कुत्तों के झुंड में से एक कुत्ते ने पीछे से उस पर हमला कर दिया। हमले में किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद परिजन आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सक डॉ.वीरेंद्र सिंह ने किशोरी के शरीर पर हुए अलग-अलग घावों में टांके लगाए। इसके बाद मरहम-पट्टी कर एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई और उपचार किया।

Related Articles

Back to top button