प्राथमिक शिक्षक संघ दूबेपुर ने किया नवागत बीईओ ममता सरकार का स्वागत

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ दूबेपुर का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष जिला उपाध्यक्ष एवं प्रांतीय मंत्री रमेश तिवारी के नेतृत्व में नवागत खंड शिक्षा अधिकारी सुश्री ममता सरकार का बुके स्मृति चिन्ह प्रदान कर हार्दिक स्वागत किया। बताते चलें अभी हाल में ही जनपद में सात खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा जनपद में कार्यभार ग्रहण कर लेने के उपरांत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेंद्र गुप्त द्वारा उनके विकास खण्डों का प्रभार आवंटित किया गया जिसके क्रम में सुश्री ममता सरकार ने दुबेपुर में कार्यभार ग्रहण किया। अध्यक्ष रमेश तिवारी ने इस दौरान शिक्षकों की समस्याओं एवं लंबित विभागीय कार्यों का समय से निस्तारण करने का अनुरोध किया तथा समस्त विभागीय कार्यों में संगठन द्वारा पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया।
नवागत खंड शिक्षा अधिकारी सुश्री ममता सरकार ने शिक्षकों से शासन के मंशानुरूप समय से विभागीय कार्यों यथा बीएलओ , स्वगणना, शिक्षण कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपील की। उन्होंने सभी शिक्षकों को पूर्ण मनोयोग एवं निष्ठा पूर्वक विभागीय कार्यों को समय से पूर्ण करने का आह्वान किया। आगे उन्होंने बताया कि शिक्षकों के कार्यों का त्वरित निस्तारण किया जाएगा। स्वागत करने वालों में मंत्री दूबेपुरएवं जिला संगठन मंत्री फिरोज अहमद, जिला संगठन मंत्री सोहन कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमेश गुप्ता, उपाध्यक्ष मनीष सिंह एवं राजेश पाण्डेय अटेवा अध्यक्ष, प्रधानाध्यापक मोहम्मद इमरान खान ,अरुण विक्रम ,तपन टंडन ,बड़े बाबू बीना पाण्डेय, प्रियंका यादव बीआरसी कार्यालय स्टाफ में गौरव श्रीवास्तव चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव लेखाकार, राकेश वर्मा गुणवत्ता क्वॉलिटी , कंप्यूटर सहायक योगेंद्र विजय, आधार ऑपरेटर अनूप गुप्ता इरफान, एमआई एस ज़हीन अहमद, प्रेम चौरसिया,उमाकांत, मनेश आदि उपस्थित रहे।



