स्व-गणना कार्य में तेजी को तहसीलदार ने किया निरीक्षण
ग्रामीणों से संवाद कर स्व-गणना शीघ्र पूरी करने की अपील

जसवंतनगर,इटावा। तहसीलदार जितेंद्र सिंह पटेल ने स्व-गणना कार्य की प्रगति परखने के लिए ग्राम जसोहन,जनकपुर भतौरा,जगसौरा और नगला भिखन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर स्व-गणना कार्य जल्द से जल्द पूरा करने के लिए प्रेरित किया।
तहसीलदार ने कहा कि स्व-गणना कार्य में प्रत्येक परिवार और ग्रामीण का सहयोग बेहद जरूरी है। सभी लोग समय से अपनी स्व-गणना पूरी करें,जिससे निर्धारित समय में कार्य संपन्न कराया जा सके। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद सुपरवाइजर और प्रगणकों को कार्य में तेजी लाने तथा जिम्मेदारी के साथ दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर सुपरवाइजर,प्रगणक, लेखपाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।



