अमेरिकन इंस्टिट्यूट ऑफ इंग्लिश लैंग्वेज का 35वां वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया

मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश राज्य मंत्री गिरीशचंद्र यादव और जौनपुर के पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह रहे मौजूद, सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा

स्टार एक्सप्रेस संवाददाता

जौनपुर। अमेरिकन इंस्टिट्यूट ऑफ इंग्लिश लैंग्वेज का 35वां वार्षिक उत्सव धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश राज्य मंत्री श्री गिरीशचंद्र यादव और जौनपुर के पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह जी मौजूद रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर इशांत तिवारी ने की।

वार्षिक उत्सव में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस दौरान संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपने विचार प्रस्तुत किए। संगोष्ठी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर आलिया फातिमा को प्रथम, शार्दुल यादव को द्वितीय तथा खुशी कसौधन को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम में सूर्या जायसवाल, विकास सिंह, राहुल साहू, रोली जायसवाल, साक्षी सिंह, गरिमा तिवारी, शिवम सिंह, सत्यम मिश्रा और शमशेर जी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन तनु प्रजापति और मर्चेंट नेवी शिप ब्लॉगर अमन ठाकुर ने किया। वार्षिक उत्सव के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और अंग्रेजी भाषा के प्रति आत्मविश्वास बढ़ाने का अवसर मिला।

Related Articles

Back to top button