ट्रेन की चपेट से एलआईसी कर्मी की मौत

मौत की खबर से परिजनों में मचा कोहराम

भरथना-इटावा। दिल्ली-हावडा रेलमार्ग पर कानपुर से दिल्ली की ओर तेज रफ्तार से जा रही स्पेशल एक्सप्रेस की चपेट में आकर भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा भरथना में कार्यरत लेखाकार की दर्दनाक मौत हो गयी। शव के अवशेष ट्रेन के इंजन में फंस जाने के कारण ट्रेन को प्लेटफार्म नं.- 3 पर आनन-फानन में रोका गया तथा रेल कर्मियों द्वारा शव के अवशेष निकालने पर करीब आधा घण्टे बाद ट्रेन अपने गन्तव्य की ओर रवाना हो सकी।

जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा भरथना में लेखाकार के पद पर कार्यरत राकेश कुमार शर्मा (करीब 59 वर्ष) पुत्र रघुवीर नारायण शर्मा निवासी मुहल्ला बृजराज नगर भरथना अपने किसी कार्य से जा रहे थे,कि तभी रेलवे क्रासिंग 20बी व प्लेटफार्म नं.- 3 के मध्य खम्भा नं. 1136/19 किमी के समीप कानपुर से दिल्ली की ओर तेज रफ्तार से जा रही गाडी संख्या- 04053 अप स्पेशल एक्सप्रेस की चपेट में आने से राकेश कुमार शर्मा की दर्दनाक मौत हो गयी। शव के अवशेष ट्रेन के इंजन में फंस जाने पर आनन-फानन में ट्रेन को प्लेटफार्म नं.- 3 पर रोका गया। रेलकर्मियों द्वारा शव के अवशेष निकालने पर करीब आधा घण्टे बाद ट्रेन को गन्तव्य की ओर रवाना किया गया। घटना की सूचना पर पहुँची जीआरपी पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए शव विच्छेदन गृह इटावा भेजा। मौत की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में चीख पुकार के बीच कोहराम मच गया।

Related Articles

Back to top button