दबंगों ने सार्वजनिक गली के बीचों-बीच खड़ी की दीवार

ग्राम निधि से निर्मित इंटरलाकिंग सड़क पर प्रधान की सह पर दबंगों ने किया कब्जा

भरथना,इटावा। भरथना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रमायन में ग्राम निधि से निर्मित कराई गई सीमेंटेड इंटरलॉकिंग एक सकरी गली को एक दबंग परिवार ने सड़क के बीचों-बीच दीवार खड़ी कर आधी गली में अवैध रूप से कब्जा कर लिया जिसके कारण सकरी गली और अधिक सकरी हो गई,साथ ही गली में आवागवन प्रभावित हो गया।
उक्त घटना के सम्बन्ध में उक्त गली निवासिनी आशा देवी पत्नी राज कुमार कठेरिया ने भरथना उपजिलाधिकारी काव्या सी.,कोतवाली पुलिस कार्यालय में सौंपे शिकायती प्रार्थना पत्र में बताया कि बीते दिनों प्रधान ने ग्राम निधि से उनके आवास वाली गली में सीमेंटेड इंटरलॉकिंग का निर्माण कार्य कराया था,जैसे ही इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य पूर्ण हुआ इसी बीच उसके घर के सामने निवास कर रहा नामजद एक दबंग परिवार ने सड़क के बीचों-बीच दीवार खड़ी कर आधी गली में अवैध कब्जा कर लिया है,अब उक्त गली व सड़क दो भागों में बट गई है,जिसके कारण उक्त सड़क पर आम लोगों का आसानी से निकलना बैठना दुश्वार हो गया है।

पीड़ित के अनुसार दीवार खड़ी करने का विरोध करने पर सभी नामजद दबंग परिवार लाठी डंडों से लैस होकर पीड़िता के परिवार पर हमलावर हो गए,जिसपर पीड़िता व उसके परिजनों ने घर में घुसकर दरबाजे बंद कर अपनी जान बचाई, हमलावर सभी दबंग जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पीड़िता ने गली सड़क पर दीवार बना कर किये गए अवैध कब्जेदारों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए अवैध दीवार हटवाए जाने की गुहार लगाई है।

Related Articles

Back to top button