श्री शिव महापुराण कथा का 19 से शुरू

छोला मन्दिर हनुमान गढी पर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान होंगे सम्पन्न

भरथना,इटावा। शक्तिपीठ श्री बालरूप हनुमान जी महाराज हनुमान गढी,छोला मन्दिर पर आगामी 19 नवम्बर से श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जायेगा। साथ ही विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का क्रम 27 नवम्बर को सम्पन्न होगा।

उक्त आशय की जानकारी मन्दिर प्रबन्धक राजू चौहान व राजेश चौहान ने संयुक्त रूप से देते हुए बताया कि आगामी 19 नवम्बर से मन्दिर प्रांगण में होने वाले श्री शिव महापुराण कथा का रसपान सरस कथावाचक आचार्य श्री सरल जी महाराज कानपुर द्वारा कराया जायेगा। नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठानों के क्रम में 19 नवम्बर को विशाल कलश यात्रा एवं शिव सनातन ध्वज यात्रा होमगंज से छोला मन्दिर तक, 21 नवम्बर को सांय हरिनाम कीर्तन (इस्कॉन), 23 नवम्बर को शिव विवाह उत्सव झाँकी दर्शन, 24 नवम्बर को श्री गणेश जी दरबार दर्शन, 26 नवम्बर को 2100 पार्थिव शिवलिंग पूजन उत्सव तथा 27 नवम्बर को रूद्राक्ष वितरण उत्सव संत पूजन के साथ विशाल भण्डारे का आयोजन किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button