एआरटीओ ने पकड़ीं मूंगफली लदीं दो मैक्स गाड़ियां
ओवरलोडिंग व बिना कागजात और नियमों के उल्लंघन पर 64 हजार 500 रुपये का किया चालान

जसवंतनगर,इटावा। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एआरटीओ हुमा परवीन ने राजमार्ग पर चेकिंग के दौरान शनिवार की दोपहर ओवरलोडिंग और जरूरी दस्तावेजों की कमी पाए जाने पर मूंगफली लदी दो मैक्स गाड़ियों को पकड़ लिया। दोनों वाहनों पर अलग-अलग मदों में कुल 64 हजार 500 रुपये का चालान किया गया। बताया गया कि दोनों गाड़ियों में मूंगफली लादकर नगर के एक प्रतिष्ठित व्यापारी के यहां ले जाई जा रही थी।
कार्रवाई के दौरान चालक रमेश चंद्र की गाड़ी पर 32 हुआ 500 रुपये का चालान किया गया। इसमें ड्राइविंग संबंधी नियमों के उल्लंघन पर 2 हजार रुपये,सीट बेल्ट पर 5 हजार रुपये, प्रमाणपत्र न होने पर 5 हजार रुपये, पार्किंग पर 500 रुपये, प्रदूषण प्रमाणपत्र पर 10 हजार रुपये और रिफ्लेक्टर के उल्लंघन पर 10 हजार रुपये का चालान शामिल है।
वहीं दूसरी गाड़ी के चालक मुन्नीलाल पर कुल 32 हजार रुपये का चालान किया गया। इसमें लाइसेंस संबंधी उल्लंघन पर 5 हजार रुपये,सीट बेल्ट पर 1 हजार रुपये और ओवरलोडिंग पिकअप पर 26 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
एआरटीओ ने पुलिस की मौजूदगी में दोनों वाहनों को थाने में खड़ा करा दिया। कार्रवाई के दौरान संबंधित व्यापारी के दलाल और एजेंट थाने के चक्कर लगाते दिखाई दिए। खबर लिखे जाने तक दोनों गाड़ियों से मूंगफली उतार ली गई थी सीज गाड़ियों से मूंगफली लदी गाड़ियों से मूंगफली किस नियम के तहत उतारली गईं हैं या जिसका व्योपारी का माल था वही ले गया है यह भविष्य के गर्त में छिपा है। जाँच और थाने में खाली वाहन खड़े थे। इस संबंध में एआरटीओ हुमा परवीन से और जानकारी के लिए कई बार फोन से संपर्क करने की कोशिश की गई तो उन्होंनो किसी भी पत्रकारो का फोन उठाना गवारा नहीं समझा।



