दबंगों ने दौड़ा दौड़ाकर एक परिवार को पीटा

पुरानी रंजिश के चलते केई वार किया हमला, केई लोग घायल

भरथना,इटावा। भरथना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम भानपुर चौरी में बीते दो दिन से दबंगों द्वारा एक परिवार के महिला-पुरूष सदस्यों को दौडा-दौडाकर व घर में घुसकर लाठी डण्डों, धारदार हथियारों से पीटकर लहूलोहान कर दिया। पुलिस के पहुँचने से पहले हमलावर तितर-बितर होकर भाग जाने में सफल हो गये। पुलिस ने सभी घायलों का डाक्टरी परीक्षण कराकर चिकित्सालय में भर्ती कराया है और दबंगों के विरूद्ध कार्यवाही शुरू कर दी।

क्षेत्र के ग्राम भानपुर चौरी निवासी जय हिन्द पुत्र रामविलास ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देते हुए आरोप लगाया है कि उन्हीं के गांव निवासी आधा दर्जन से अधिक नामजद पडोसी बीते दो दिन से पुरानी रंजिश को लेकर उसके परिजनों को दौडा-दौडाकर व घर में घुसकर लाठी डण्डे, धारदार हथियारों से पीट पीटकर लहूलोहान कर रहे हैं। बीते दिन पीडित के पिता रामविलास अपने दरवाजे पर खडे थे, तभी नामजद पडोसी अपने कई परिजनों व अन्य साथियों के साथ भद्दी-भद्दी गाली गलौज करने लगे।

विरोध करने पर उसके पिता को लाठी डण्डांे व धारदार हथियार से हमला बोलकर जान से मारने की नीयत से मरणासन्न कर दिया। जिन्हें परिजन इलाज के लिए जिला चिकित्सालय ले गये। जहाँ उनका उपचार जारी है।

वहीं पिता को बचाने परिजन पहुंचे, जिन्हें भी उपरोक्त सभी नामजदों ने दौडा-दौडाकर पीटकर लहूलोहान कर दिया। इसके दो दिन बाद गुरूवार की सुबह करीब 7 बजे पीडित की बहिन रोशनी 26 वर्ष, भाभी जयवन्ती देवी पत्नी जयप्रकाश यादव व गोलू पुत्र नेम सिंह को घर में घुसकर उपरोक्त नामजदों ने गाली गलौज, मारपीट कर गम्भीर घायल कर दिया। पीडित की तहरीर पर पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए चिकित्सालय भेजा है। घटना की जाँच करते हुए आरोपियो की तलाश शुरू कर दी।

Related Articles

Back to top button