निष्ठावान सपा कार्यकर्ताओं की जीत है : कान्ति सिंह एमएलसी

बदतर क़ानून व्यवस्था पर शीघ्र आंदोलन : इ. वीरेंद्र

रायबरेली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक जिला अध्यक्ष इ.वीरेंद्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई बैठक में मतदाता सूचियों में फॉर्म-6 भराकर नये मतदाता बनाने, बूथ कमेटियों के पुनर्गठन, जनपद की बदतर कानून व्यवस्था, किसानों की डीएपी यूरिया खाद की अनुपलब्धता एवं जनसमस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष इ.वीरेंद्र यादव ने कहा कि बूथ कमेटियों में समाज के सभी वर्गों एवं जातियों का समुचित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने, नये मतदाता बनाने, खाद एवं बीज व सिंचाई के लिए पानी की उपलब्धता से जुड़ी किसानों की समस्याओं एवं जनपद की ख़राब कानून व्यवस्था पर चर्चा की उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं एवं ख़राब कानून व्यवस्था को लेकर शीघ्र ही एक जनआंदोलन किया जायेगा। जिला अध्यक्ष इ.वीरेंद्र यादव ने नवनिर्वाचित एमएलसी कान्ति सिंह का स्वागत करते हुए कहा कि यह जीत आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश वासियों द्वारा सपा की सरकार बनाने का संकेत है।

नवनिर्वाचित एमएलसी कान्ति सिंह ने पार्टी कार्यालय पर भारी संख्या में उपस्थित पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं के स्वागत से अभिभूत होकर सभी का आभार व्यक्त किया उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों से कहा कि यह जीत निश्चित रूप से आप सभी के सहयोग, समर्थन एवं निष्ठा से मिली है।उन्होंने कहा जनपद के स्नातक बेरोजगारों एवं युवाओं की समस्याओं को लेकर विधान परिषद में आवाज उठाने का कार्य किया जाएगा साथ ही कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर आगामी विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का हरसंभव प्रयास किया जायेगा।

मासिक बैठक में बोलते हुए विधायक श्याम सुंदर भारती ने कहा कि बीजेपी सरकार में किसानों मजदूरों की समस्याओं की भरमार है।विधायक राहुल लोधी ने कहा कि प्रशासन बीजेपी सरकार के पिछलग्गू के रूप में काम कर रहे हैं।बैठक को डॉ.शशिकांत शर्मा, मो.अरशद खान,प्रदीप तिवारी, राजेंद्र यादव,मुनेश्वर पासी,हसीन अहमद,राजेश मौर्य,जेपी यादव,जगदेव यादव,पुत्तन सिंह यादव,योगेश्वर पटेल,राकेश यादव,आफ़ताब अहमद रज्जू,चौधरी सुरेश निर्मल,शिवनारायण सोनकर,देवेंद्र भीमराज,बबलू लोधी सहित अनेकों लोगों ने संबोधित किया।इस अवसर पर अखिलेश माही,शुभम लोहिया,फ़हीम अहमद,अजय यादव,रमेश मौर्य,रामकिशोर पुजारी,आदर्श यादव,लवकुश मौर्य,आशुतोष यादव,अविनाश यादव,आशीष यादव,आलोक कुमार,डॉ संतलाल,दिलीप यादव सहित सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे एवं सभी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं द्वारा एमएलसी कान्ति सिंह का स्वागत एवं सम्मान किया गया।

Related Articles

Back to top button